मीना कुमारी पर फिसला धर्मेंद्र का दिल को पड़ गए लेने के देने, मीना के पति ने बदला लेने के लिए किया ये काम

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता बताया जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1960 से लेकर 70 के बीच में बहुत ही ज्यादा पापुलैरिटी हासिल की थी। उनकी पहचान एक रोमांटिक हीरो के तौर पर बन गई थी। हालांकि धर्मेंद्र ने काफी स्ट्रगल किया और उसके बाद में फिल्मी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी जगह हासिल की। एक्टर की पहली हिट फिल्म साल 1967 में रिलीज हुई 'फूल और पत्थर' थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र की जोड़ी मीना कुमारी के साथ थी और दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आई थी।
मीना कुमारी और धर्मेंद्र के अफेयर की हुई चर्चा
लेकिन जब धर्मेंद्र की फिल्म हिट हुई तो दोनों के रिश्तों को लेकर काफी ज्यादा पूरी इंडस्ट्री में आग फैलने लग गई थी। कुछ मीडिया खबरों की माने तो बताया जा रहा था कि मीना कुमारी ने ही ए-लिस्टर्म में जगह बनाने के लिए धर्मेंद्र की सहायता की थी। इसके बाद में धर्मेंद्र और मीना कुमारी की नजदीकियों के किस्से एक्ट्रेस के पति कमाल अमरोही तक पहुंचे तो उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर की।
कमाल अमरोही ने लिया धर्मेंद्र से बदला
बताया तो यह भी जाता है कि सालों बाद कमाल अमरोही ने अपनी फिल्म रजिया सुल्तान में जानबूझकर बदला लेने के लिए धर्मेंद्र का एक सीन रखवा दिया था और उसमें उनका मुंह काला कर दिया गया था। मीना कुमारी के साथ-साथ धर्मेंद्र, आशा पारेख, शर्मिला टैगोर, सायरा बानो और जीनत अमान जैसी बड़ी और दिग्गज अभिनेत्रियां भी इस फिल्म में शामिल थी। हालांकि धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा हेमा मालिनी के साथ में पसंद किया गया। दोनों ने साथ में फिल्म ड्रीम गर्ल, सीता और गीता, शोले और जुगनू जैसी कई सारी हिट फिल्मों में काम किया। पर्दे के अलावा रियल लाइफ में भी उनकी जोड़ी हिट रही।


Click it and Unblock the Notifications












