डाकू के हाथ पर चाकू से इस टॉप एक्ट्रेस का ऑटोग्राफ, फिर मिली मौत मुबारक!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री मीना कुमारी को ट्रेजेडी क्वीन भी कहा जाता है. बता दे कि उन्होंने पूरी जिंदगी बड़े पर्दे पर अलग-अलग किरदारों में काम किया और उनकी खुद की जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही. एक्ट्रेस का जन्म 1 अगस्त 1932 में हुआ और 32 सालों तक उन्होंने भारतीय सिनेमा में सभी का दिल जीत. इस दौरान उन्होंने काफी सारी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया. लेकिन 31 मार्च 1972 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके निधन पर मशहूर अभिनेत्री नरगिस ने उनको मुबारकबाद दी थी. ऐसा उन्होंने क्यों किया आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.
18 साल की उम्र में रचाई थी 34 साल के कमाल अमरोही से शादी
मीना कुमारी की जिंदगी से जुड़े हुए कई सारे ऐसे किस्से हैं जो कि शायद ही किसी को पता होंगे. बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि मीना कुमारी को ऐसे ही ट्रेजेडी क्वीन का खिताब नहीं मिला. दरअसल उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में 34 साल के कमाल अमरोही के साथ में निकाह किया और उनके पति ने उन पर पाबंदियां लगा दी थी. जिसके चलते उन्हें फिल्मी करियर में काफी बुरे वक्त से गुजरना पड़ा. लेकिन कुछ शर्तों के चलते मीना कुमारी को उनके पति ने फिल्मों में काम करने की अनुमति दे दी. जिसमें शाम ढलने से पहले घर आ जाना और मेकअप रूम में गैर मर्द की एंट्री पर पाबंदी लगा दी थी. इसी के चलते मीना कुमारी और कमाल अमरोही के बीच में दूरियां बढ़ाना शुरू हो गया था.
कमाल और मीना के बीच आ गई थी दूरियां
लेकिन एक दिन मीना ने इस बात को ठान लिया था कि उनको कमल के घर पर नहीं जाना है और धीरे-धीरे उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया. वह पूरा दिन नशे की हालत में रहती थी और कथित तौर पर कमाल भी मीना के साथ में मारपीट किया करते थे. लेकिन बाद में मीना कुमारी को लिवर सिरोसिस जैसी बीमारी हो गई और 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. जहां पर उनके आखिरी दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए नरगिस दत्त भी वहां पर पहुंची. उन्होंने उसे वक्त मीना कुमारी को देखकर कहा कि तुम्हें मौत मुबारकबाद हो.
नरगिस दत्त ने मीना कुमारी की मौत पर दी थी मुबारकबाद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नरगिस दत्त ने एक पत्र में यह भी लिखा था कि "मीना आज आपकी बड़ी बहन आपको आपकी मौत पर मुबारकबाद देता है. आप अब इस दुनिया में फिर कभी कम मत रखना मैं यही कहूंगी. यह जगह आप जैसे लोगों के लिए नहीं बनी है."
मीना कुमारी से डाकू ने मांगा था चाकू से हाथ पर ऑटोग्राफ
इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक बार कमाल अमरोही और मीना कुमारी मध्य प्रदेश से दिल्ली कार में जा रहे थे और शिवपुरी में रात के वक्त उनकी कर में पेट्रोल खत्म हो गया. कमाल ने उनको कहा कि वह रात कार के अंदर ही सड़क पर बिता लेंगे. लेकिन उनको इस बारे में खबर नहीं थी कि जहां पर उनकी गाड़ी खड़ी हुई है वह डाकुओं का इलाका है. जिस वजह से रात के दौरान एक दर्जन डाकुओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और जब डाकू को पता चला कि इस गाड़ी में मीना कुमारी बैठी है. उन्होंने तुरंत ही उन दोनों के खान और रहने का पूरा इंतजाम कर दिया था. उनकी गाड़ी के लिए डाकू ने पेट्रोल भी मंगवा दिया. जब सुबह हुई और वह जाने लगे तो एक डाकू ने मीना कुमारी के सामने इच्छा जाता है कि वह चाकू से उसके हाथ पर ऑटोग्राफ बना दे. मीना कुमारी ने किसी तरह से साइन कर दिया और जब वह दिल्ली आई तो उनको पता चला कि वह नामी डाकू अमृत लाल के साथ रात भर रही.


Click it and Unblock the Notifications
