..................... meena kumari fell in love with a director, but had to have a relationship with another man for marriage - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को डायरेक्टर से हुआ था प्यार, लेकिन शादी के लिए बनाने पड़े थे किसी और मर्द के साथ संबंध

meena kumari

बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा जिसके एक्सप्रेशन और बेहतरीन अदाकारी आज भी याद की जाती है। उनकी खूबसूरती के साथ ही उनके शेर भी काफी पसंद किए जाते रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मीना कुमारी की। जिसे ट्रेजडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। 1933 में मुंबई में जन्मी मीना कुमारी पहले महजबीन बानो हुआ करती थीं। इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए महजबीन बानो मीना कुमारी बन गईं। बता दें कि मीना कुमारी ने बचपन से ही काफी परेशानियों का सामना किया है।

झेला था गरीबी का दर्द

जब वह छोटी थीं तब उनके पिता ने उन्हें अनाथ आश्रम में छोड़ दिया था, लेकिन बाद में वह उन्हें घर ले आए थे। मां की तबियत बहुत खराब थी और पिता आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। ऐसे में मीना ने सिर्फ 4 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उस समय फिल्मों में अच्छे घरानों की लड़कियां नहीं जाती थीं। इसे खराब माना जाता था, लेकिन घर की स्थिति सुधारने के लिए मीना ने काम किया। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई थी, लेकिन उनकी शेर-ओ-शायरी काफी मशहूर हो गईं।

तलाक का झेला दर्द
मीना कुमारी जब 18 साल की थीं जब उन्हें कमाल अमरोही से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन तब तक वह नामी एक्ट्रेस बन चुकी थीं, उनके घर के आगे लोगों की भीड़ लगने लगी थी। मीना कुमारी ने काम करने की जिद की तो कमाल ने उनके साथ मार पीट की। बताया जाता है कि जलन की वजह से कमाल ने मीना कुमार को तलाक भी दे दिया था।

हुआ हलाला और टूटीं मीना
तलाक के बाद कमाल को उनकी गलती का एहसास हुआ वह मीना को वापस पाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए मुस्लिम नियम के अनुसार पत्नी को हलाला से गुजरना पड़ता है। यानी कि पत्नी को किसी और से शादी करनी होगी। उनके साथ हमबिस्तर होना पड़ेगा। उसके बाद ही वह तालक के बाद अपने पहले पति के पास वापस लौट सकती हैं। मीना कुमारी इस दर्द से भी गुजरीं उन्होंने हलाला किया। मीना कुमारी जीनत अमान के पिता अमान उल्लाह खां से निकाह किया। उनसे संबंध बनाए और फिर तालक लिया। इसके बाद उन्होंने फिर कमाल से शादी की, लेकिन मीना हलाला के बाद पूरी तरह से टूट गई थीं। उनकी ऑटोबायग्राफी में लिखा है कि ये कैसी जिंदगी है कि मजहब के नाम पर मुझे अपना जिस्म सौंपना पड़ा। मेरा साथ ऐसा हुआ तो मुझमें और वेश्या में क्या फर्क रहा।

शराब ने ली मीना की जान
आपको बता दें कि इसके बाद मीना कुमारी को शराब की बहुत बुरी लत लग गई थी। जिसकी वजह से उनका लिवर खराब हो गया था और 1972 में मात्र 38 साल में ही मीना कुमारी का निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X