टॉप एक्ट्रेस की मौत के बाद घरवालों ने शव लेने लिए अस्पताल को नहीं दिए 3500 रुपए तक...

मीना कुमारी हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर जानी जाती थी. बीसवीं सदी की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में शुमार हुआ करती थी. मीना कुमारी के इतने ज्यादा स्टारडम के बावजूद भी उनकी जिंदगी के आखिरी दिनों में उनका परिवार फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहा था.
दरअसल आपको बता दें कि मीना कुमारी तलाक के बाद में डिप्रेशन में चली गई थी और शराब का सेवन करने लगी थी. इसी के चलते उनकी तबीयत भी काफी खराब हो गई थी. बेहद ही कम उम्र में यानी कि 38 साल की उम्र में मीना कुमारी का निधन हो गया था.
मीना का परिवार नहीं जुटा पाया था 3500 रुपए
शराब पीने के कारण मीना कुमारी को लिवर सिरोसिस हो गया था. दरअसल आपको बता दें कि मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा की रिलीज के तकरीबन 1 महीने के बाद में उनका निधन हो गया था. वह काफी समय तक तो कोमा में रही और 31 मार्च 1972 में उनका निधन हो गया. पैसों की तंगी के चलते उनके परिवार का भी काफी ज्यादा बुरा हाल हो रखा था. उनका परिवार उनका इलाज तक नहीं करवा पाया. यहां तक कि मीना कुमारी की मौत होने के बाद में हॉस्पिटल से उनकी डेड बॉडी निकालने के लिए उनके पास में 3500 रुपए तक नहीं थे.
फिजीशियन ने की थी मदद
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि साल 2014 में रैडिफ को जाने-माने निर्देशक बिमल रॉय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू दिया. जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि मीना कुमारी का परिवार उनकी डेट बॉडी लेने के लिए पैसे देने तक में पूरी तरीके से सक्षम था. जिसके बाद में मीना कुमारी के फैन्स से उनके काफी काम आए. पूरी दुनिया भर में उनके लाखों चाहने वाले थे और अस्पताल में भी काफी सारे फैंस मौजूद थे. मीना कुमारी के शव को बाहर निकालने के लिए फिजिशियन ने ही इस रकम का भुगतान कर दिया था. रिंकी ने यह भी बताया कि "यह एक चमत्कार ही था जब उसके फिजिशियन ने परिवार को राहत दिलाई थी."
लता मंगेशकर ने बताया दोस्त की तबियत का हाल
इससे पहले भी रेडिफ को लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने मीना कुमारी के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह अपनी दोस्त की तबीयत बिगड़ने के बाद में उनसे मिलने भी पहुंची थी. उस वक्त मीना कुमारी ने बहुत ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उनको चाय भी ऑफर की थी. लेकिन इसके बावजूद भी लता मंगेशकर बहुत ही आसानी से समझ गई थी कि मीना कुमारी के पास में इसके अलावा उन्हें देने के लिए कुछ भी नहीं था.
लता का वो ख़ास इंटरव्यू
लता मंगेशकर में इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "मुझे पता चला था कि वह बहुत ज्यादा बीमार थी. इसी वजह से मैं फूल लेकर उनके घर पहुंची और उन्होंने कहा कि अल्लाह आप यहां आईं, मैं तो बहुत खुशकिस्मत हूं. हमने काफी बातें की और उसने मुझसे चाय के लिए भी पूछा था. लेकिन फिर मुझे लगा कि इस हालत में वह अपनी गर्मजोशी के अलावा मुझे कुछ भी देने के लिए सक्षम नहीं है. लेकिन कुछ वक्त के बाद में ही उनका निधन हो गया था."


Click it and Unblock the Notifications

