क्यों बड़ी बहन होने के बावजूद नरगिस दत्त ने मीना कुमारी से कहा था 'मौत मुबारक'? चिट्ठी में खोले थे राज़

Meena Kumari, Nargis Dutt

मीना कुमारी अपने समय की बेहद ही खूबसूरत और उम्दा अभिनेत्रियों में शुमार हुआ करती थी. बता दें कि मीना कुमारी के आंसू पर्दे पर इस कदर गिरे कि उनका नाम ट्रेजेडी क्वीन पड़ गया. उनकी दर्द से भरी हुई आंखें ये बयान कर देती थी कि उनके जीवन में दर्द महज पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जीवन में भी है. मीना कुमारी को फिल्मी पर्दे पर खूब कामयाबी हासिल हुई. लेकिन एक्ट्रेस की यही कामयाबी उनके निजी जीवन के लिए दुश्मन बन गई. मीना कुमारी ने मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त को अपनी बड़ी बहन माना. इसके बावजूद भी नरगिस दत्त ने मीना कुमारी को कहा कि यह दुनिया तुम्हारे जैसे लोगों के लिए नहीं बनी है.

नरगिस दत्त ने मीना के लिए लिखी चिट्ठी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लीवर सिरोसिस की वजह से मीना कुमारी की सिर्फ 38 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी. यहां तक कि इस दुनिया के साथ-साथ उनके पति और डायरेक्टर कमाल अमरोही ने भी उनके दर्द को समझा नहीं. लेकिन नरगिस दत्त अपनी मुंह बोली छोटी बहन का हर दर्द समझती थी और शादी के बाद में मीना कुमारी किस दर्द कुछ हिल रही है और क्या-क्या झेल रही है यह सब एक्ट्रेस को पता था. इसीलिए जब मीरा कुमारी की मृत्यु हुई तो नरगिस ने उन्हें मौत की बधाई दी और यहां तक यह भी कह दिया था कि इस दुनिया में कभी मत आना. बता दें कि नरगिस ने मीना कुमारी के लिए यह बात एक चिट्ठी में लिखी थी. इस चिट्ठी का जिक्र उर्दू मेमोर ऑफ सिनेमा लीजेंड किताब में किया गया है.

चिट्ठी में भी मौत की मुबारकबाद

नरगिस की इस चिट्ठी में लिखा हुआ था कि तुम्हारी बाजी तुम्हें मौत की मुबारकबाद देती है. एक्ट्रेस ने मीना कुमारी के दर्द को बयां करते हुए कहा कि एक रात उन्हें मीना कुमारी के कमरे से खूब मारपीट की आवाजें आने लगी थी. यहां तक कि एक रात को उन्होंने मीना कुमारी को होटल के बाहर बहुत ही बुरी तरीके से हंसते हुए भी देख लिया था. जिसके बाद में नरगिस ने कमाल अमरोही के सेक्रेटरी से इस बारे में पूछा कि क्या वह मीना कुमारी को मार देना चाहते हैं. जिस पर सेक्रेटरी ने जवाब देते हुए कहा कि मीना कुमारी को सही समय पर आराम दिया जाएगा. नरगिस इन सभी चीजों को सुनकर काफी ज्यादा भावुक हो गई थी और उन्होंने यह चिट्ठी लिखी थी.

More from Filmibeat

Read more about: meena kumari nargis dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X