जब धर्मेंद्र ने सुपरस्टार बनने के बाद मीना कुमारी से फेरा मुंह, पार्टी में अपना आपा खो बैठी हसीना और फिर...

Meena Kumari Dharmendra Love Story: धर्मेंद्र को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बन रहे। बता दे कि उन्होंने दो शादी है रचाई और कभी भी पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया। धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश को और के साथ की और साल 1980 में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से ब्याह रचा लिया।
लेकिन आपको बता दें कि धर्मेंद्र के बॉलीवुड में भी काफी अफेयर रहे और उनका नाम अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ में भी जोड़ा गया था। हालांकि दोनों की बात आगे नहीं बढ़ पाई। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार मीना कुमारी और धर्मेंद्र ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया और इसी के चलते शूटिंग के दौरान एक दूसरे को प्यार हो गया। बताया जाता है कि धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने वाली मीना कुमारी ही थी।
बताया तो यह भी जाता है कि जब मीना कुमारी को किसी फिल्म का ऑफर आता था तो वह उस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पर दबाव बनाने लग जाती थी कि धर्मेंद्र को भी इस फिल्म में लेना है। मीना कुमारी और धर्मेंद्र की नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ने लगी थी कि दिल्ली में हुए एक फंक्शन के दौरान देश के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन तक ने मीरा कुमारी से उनके और धर्मेंद्र के बारे में सवाल कर दिया था।
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार जब धर्मेंद्र को सफलता मिल गई तो उन्होंने मीना कुमारी से पत्ता साफ कर लिया। बताया जाता है कि जब एक बार के. आसिफ की फिल्म लव एंड गॉड की पार्टी के दौरान मीना कुमारी और धर्मेंद्र आमने-सामने आए तो एक्टर ने अभिनेत्री से नजरे चुरा ली थी। इस बात का मीरा कुमारी को बहुत बुरा लगा और उनकी आंखों से आंसू आ गए। वह पार्टी को छोड़कर चली गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











