..................... Me too movement exposed many faces now Bollywood has to react in righteous way - Hindi Filmibeat

MeToo Movement: खुली कईयों की पोल, ऐसा घमासान पहले नहीं हुआ, इन 8 स्टार्स का हुआ खुलासा

इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की बयार चल रही है और कई बड़े एक्टर्स के कास्टिंग काउच और चौंकाने वाले कारनामों की पोल खुल रही है। नान पाटेकर पर तनुश्री के खुलासे के बाद एक के बाद एक कई बड़ी हस्तियों के बारे में एक्ट्रेसेस खुलकर बोल रही हैं। यहां तक की बरसों बाद रेप की घटनाओं का भी हैरान कर देने वाला खुलासा हो रहा है। ये सब हो रहा है विक्टिम को मिल रहे बॉलीवुड के सपोर्ट के कारण, जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई अभिनेता-अभिनेत्री ऐसी घटनाओं की शिकार हुए एक्ट्रेसेस का सपोर्ट कर रही हैं वहीं कई मामलों में बॉलीवुड अब भी अनफेयर है।

[जॉन अब्राहम को मिली एक और नई एक्ट्रेस, सत्यमेव जयते के बाद तगड़ी कैमिस्ट्री, 2019 बुक]

अब तनुश्री के मामले को ही ले लीजिए.. वे पहले ही बोल चुकी हैं वे न्याय के तौर पर चाहती हैं कि बड़े एक्टर नाना पाटेकर के साथ काम करना बंद कर दें। उन्हें काम ही न मिले, वहीं वे इस पर अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे स्टार्स का नाम भी ले चुकी हैं। दूसरी तरफ अक्षय जैसे स्टार्स सिर्फ बयान ही जारी कर रहे हैं, नाना के साथ हाल ही में उन्होंने हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी की है। असली न्याय तो तब होगा जब ये स्टार्स वाकई इनके साथ काम करना बंद कर देगें। इस बात का जिक्र सोशल मीडिया पर भी जारी है लोग इन स्टार्स से लगातार सवाल पूछ रहे हैं।

me-too-movement-exposed-many-faces-now-bollywood-has-react-in-righteous-way

हाल ही में इस मामले में MAMI और CINTAA जैसे संस्थान आगे आ रहे हैं। हाल ही में CINTAA ने तनुश्री मामले में दोबारा जांच करने की पेशकश की है। वहीं MAMI ने AIB और रजत कपूर पर एक्शन लेते हुए दोनों को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं CINTAA ने आलोक नाथ को शो कॉड नोटिस भी भेज डाला है।

हाल ही में कंगना ने भी डायरेक्टर विकास बहल पर गंदी हरकतों का आरोप लगाया है। ये डायरेक्टर इन दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अब ऋतिक ने विकास बहल के बारे में खरी-खोटी जरूर बोली लेकिन काम अब भी उन्हीं के साथ कर रहे हैं। बात तो तब बनेगी जब उन्हें सुपर 30 से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हालांकि ऐसा करना भी काफी मुश्किल है लेकिन ये स्टेप विक्टिम एक्ट्रेसेस को वाकई ताकत देने वाला साबित होगा। बहरहाल, आगे जानें इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में जिन पर हाल ही में चौंका देने वाले सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X