एक फ़िल्म से हिट हुई ये हसीना, लेकिन किस्मत से खा गईं मात, अब गूगल की हेड बन छाप रही नोट

Mayoori Kango Career: हर साल माया नगरी में काफी सारे लोग एक्टर और एक्ट्रेस बनने के लिए आते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो कड़ी मेहनत करने के बाद में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल करते हैं। वरना कुछ लोग तो वहां की चकाचौंध को झेल नहीं पाते और इंडस्ट्री से पत्ता साफ कर लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं मयूरी कांगो की। मयूरी कांगो बॉलीवुड फिल्मों में काफी ज्यादा बेहतरीन काम कर चुकी है और उन्होंने टीवी पर भी काम किया। लेकिन बाद में उन्होंने शादी की और विदेश में जाकर सेटल हो गई। फिर उनकी जिंदगी में टर्निंग पॉइंट आया और अब वह गूगल की इंडस्ट्री हेड बन चुकी है।
मयूरी कांगो को साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'पापा कहते हैं' में जुगल हंसराज के साथ में देखा गया था। बाद में उन्होंने बेताबी से लेकर होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने कुल 15 फिल्मों में काम किया और इसके बावजूद भी उनको सफलता हासिल नहीं हुई। उन्होंने 2009 में इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया।
मयूरी कांगो को आखिरी बार करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्म कुर्बान में देखा गया था। फिल्म में उनका बहुत छोटा रोल था। लेकिन तब से उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखा नहीं गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाने की कोशिश की। लेकिन असफलता हासिल हुई।
मयूरी कांगो ने साल 2003 में औरंगाबाद में आदित्य ढिल्लों नाम के एक एनआरआई के साथ में शादी रचा ली। साल 2011 में उनका एक बेटा भी हुआ और इसका नाम कियान है। एक्ट्रेस बाद में पति के साथ न्यूयॉर्क जाकर शिफ्ट हो गई थी। 2019 में खबर आएगी वह गूगल की हेड बन चुकी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मयूरी कांगो ने इससे पहले कुछ सालों तक परफॉर्मिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था। फिर 2019 में उनका गूगल इंडिया के इंडस्ट्री हेड के तौर पर कार्यरत कर दिया गया। अब वह अपनी नौकरी से करोड़ों की कमाई करती हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल को भी लॉक कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











