..................... Mausami Chatterjee Life Story No Struggle Bollywood Top Actress Career - Hindi Filmibeat

न इंतज़ार, न रिजेक्शन… सीधे मिली स्टारडम की सीढ़ी, 70s की इस हसीना को देख थिएटर में लोगों के छलक जाते थे आंसू!

Mausami Chatterjee Life Story: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई सारी दिग्गज हसीनाएं रही है जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीन के बारे में बताने वाले हैं जिसने अपनी मासूमियत और शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस एक्ट्रेस को कम के लिए कभी भी किसी भी तरीके का स्ट्रगल नहीं करना पड़ा।

Mausami Chatterjee Life Story

बड़ी-बड़ी आंखों वाली इस खूबसूरत हसीना का नाम बस में चटर्जी है। जो पर्दे पर ज्यादातर मासूम लड़की या फिर सीधी सादी पत्नी का किरदार निभाती थी। थिएटर में बैठे लोग भी उनके इमोशनल सीन को देखने के बाद में भावुक हो जाते थे।

बिना संघर्ष किए मिली फिल्में

लेकिन कहा जाता है कि मौसमी चटर्जी को अपने करियर में बहुत ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नहीं पड़ी। वह किस्मत की बहुत धनी रही है और कम उम्र में ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लग गए थे। बंगाली परिवार में जन्म लेने वाली मौसमी चटर्जी ने बहुत ही छोटी सी उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।

मौसमी चटर्जी का एक्टिंग डेब्यू

मौसमी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से की। फिल्म बालिका वधू से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म से ही उनको अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई और बाद में उन्होंने अपने घर परिवार और शादी के लिए इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। लेकिन शादी के बाद में एक बार फिर से वह लीड हीरोइन बनकर वापस आई।

मौसमी चटर्जी ने शादी के बाद भी किया काम

कमबैक करने के बाद मौसमी चटर्जी और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी। अब के जमाने में शादीशुदा होने के बावजूद भी उनको लीड एक्ट्रेस के तौर पर रोल मिल रहे थे। मौसमी चटर्जी की शादी एक जाने-माने पार्श्वगायक और संगीत निर्देशक हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से हुई थी।

पति ने दिलाया काम

हेमंत के कारण ही मौसमी चटर्जी को फिल्मों में काम मिलने लग गया था और फिल्म अनुराग में वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई। इस फिल्म से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। फिल्म की कहानी और मौसमी चटर्जी परफॉर्मेंस इतनी ज्यादा जबरदस्त थी कि उनको देखकर थिएटर में लोग भावुक हो गए थे।

मौसमी चटर्जी की सुपरहिट फिल्में

इसके बाद में मौसमी चटर्जी एक के बाद एक कई सारी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई। जिसमें रोटी कपड़ा मकान, मंजिल और मांग भरो सजना जैसी फिल्में शामिल थी। रोमांटिक से लेकर इमोशनल या फैमिली ड्रामा जैसे किरदारों में मौसमी चटर्जी ने बखूबी काम किया।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X