..................... Maulana Mufti Anas called Sana Khan as a sister in the first meeting know the whole love story. निकाह से पहले सना खान को दीदी बुलाते थे उनके शौहर, बताया- 'बाजी को कैसे किया निकाह के लिए राजी' - Hindi Filmibeat

निकाह से पहले सना खान को दीदी बुलाते थे उनके शौहर, बताया- 'बाजी को कैसे किया निकाह के लिए राजी'

Maulana Mufti Anas

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से हर किसी को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस के साथ में निकाह किया और हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ जगजाहिर नहीं करती हैं. साथ ही साथ उन दोनों की शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान हो गया था. पूरी इंडस्ट्री में किसी को ऐसा नहीं लगा था कि एक्ट्रेस ऐसा कुछ करेंगी.

सना खान और मौलाना मुफ्ती अनस की लव स्टोरी

लेकिन आपको बता दें कि सना खान और मौलाना मुफ्ती अनस दोनों ही अपनी जिंदगी काफी सुखद तरीके से जी रहे हैं. साथ ही साथ जल्दी ही वह दोनों माता-पिता भी बनने वाले हैं और कुछ ही वक्त पहले दोनों ने इस बात का खुलासा किया है. लेकिन आज हम सना खान और मौलाना मुफ्ती अनस की लव स्टोरी की बात करने वाले हैं जो कि बेहद ही अलग है. साथ ही साथ काफी दिलचस्प भी है.

अनस बुलाते थे सना खान को बाजी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीनी चैनल ऑफिशियल नाम के एक यूट्यूब चैनल को मौलाना मुफ्ती अनस ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बातचीत की थी. इस इंटरव्यू के दौरान वह बताते हैं कि उन्होंने सना खान को पहली मुलाकात पर बाजी यानी कि बहन कह कर पुकारा था. यह 2017 की बात है जब उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने उन्हें कहा कि बाजी क्या हाल है? लेकिन वह इंटरव्यू में बताते हैं कि मुझे इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि जिन्हें मैं बाजी बोल रहा हूं वह आगे चलकर मेरी पत्नी बन जाएंगी.

एक्ट्रेस अनस को कर दिया करती थी ब्लॉक

इसी के आगे मौलाना मुफ्ती अनस इस इंटरव्यू में बताते हैं कि 2017 में उनकी मुलाकात मक्का में हुई और दोनों ने कुछ खास बातचीत नहीं की थी. लेकिन बाद में मौलाना मुफ्ती अनस, सना खान के प्यार में पड़ जाते हैं और उनके ही एक कॉमन फ्रेंड से उनका नंबर उनका नंबर ले लेते हैं और उन्हें मैसेज करना शुरू कर देते हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने 3 दिन तक उस मैसेज का रिप्लाई नहीं करती है. जिस पर मौलाना मुफ्ती अनस बताते हैं कि सना खान ने उन्हें कुछ पूछने के लिए मैसेज किया और उसके बाद में उन्हें ब्लॉक कर दिया. अनस ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि जब भी उन्हें कुछ पूछना होता था तो वह अनब्लॉक कर देती थी और उसके बाद में फिर पूछ कर मुझे ब्लॉक कर देती थी.

मौलाना के मनाने पर एक्ट्रेस ने शादी के लिए भरी थी हामी

इसी इंटरव्यू में अनस ने काफी कुछ खुलासे किए और बताया कि सना खान उनसे बात करने में काफी झिझकती थी और वह उन्हें अच्छा इंसान नहीं माना करती थी. जिसके बाद अनस ने मौलाना से उन्हें समझाने को कहा. जिस पर मौलाना नहीं सना खान को समझाया और वह मान भी गई. जिसके बाद उनकी बात आगे बढ़ी और अनस ने उन्हें शादी के लिए मना लिया. आखिरकार 2020 में सना उनसे शादी करने को तैयार हो जाती है और आज वह दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं.

Read more about: maulana mufti anas sana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X