बी-ग्रेड फिल्मों में किया काम, रामायण में माता सीता बन लोगों के बीच छाई हसीना, देखते ही लोग जोड़ लेते हैं हाथ

टीवी पर कई बार 'रामायण' दिखाई जा चुकी है, लेकिन रामानंद सागर की 'रामायण' का क्रेज आज तक बना हुआ है। आज भी इस 'रामायण' के किरदारों को लोग भूल नहीं पाए हैं और उन्हें भगवान का दर्जा देते हैं। माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की उस समय बहुत कम उम्र थी।
दीपिका चिखलिया ने उससे पहले कई सारी फिल्मों और शोज में भी काम किया था। हालांकि आपको बता दें कि उन्हें 'रामायण' में माता सीता के किरदार से ही असल पहचान मिली। दीपिका चिड़िया की उम्र अब 59 साल हो चुकी है और बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है।
दरअसल दीपिका चिखलिया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सुन मेरी लैला' से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। बाद में उन्होंने कई और फिल्मों में भी काम किया और वह भी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया।
दीपिका चिखलिया ने बाद में टीवी शोज में काम किया और विक्रम बेताल, पेइंग गेस्ट जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। हालांकि आपको बता दें कि उन्हें हमेशा से ही फिल्मों में काम करना था। जिसके चलते उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों का सहारा लिया और काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने चीख और रात के अंधेरे जैसी कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया।
दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के साथ विक्रम बेताल में काम किया। इसके बाद उन्होंने रामायण में काम करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन माता सीता का किरदार निभाना बहुत मुश्किल था। इसके लिए उन्हें 4 से 5 स्क्रीन टेस्ट देने पड़े। लेकिन दीपिका की किस्मत उनके साथ थी और यही से उनके करियर में बदलाव आया। आज भी लोगों ने माता सीता के रूप में ही जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











