पति की गोद में बैठ पोज देते नजर आई माता सीता, लोगों को नहीं आया रास तो यूं दिया उतार

रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया आज के समय में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है। बता दें कि साल 1987 में रामानंद सागर की रामायण में उन्होंने माता सीता का किरदार निभा कर हर दिल पर अपनी एक अलग छाप छोड़ दी थी। बता दें कि उन्हें दर्शन माता-पिता की तरह ही पूजते हैं। लेकिन इन दिनों दीपिका चिखलिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्हें काफी ज्यादा इसके लिए सतर्क रहना पड़ता है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा की और इसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ा।
दीपिका ने पति के साथ मनाई शादी की सालगिरह
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 23 नवंबर को दीपिका चिखलिया ने अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ में अपनी शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए अपने फैंस के साथ में कई तस्वीरों को भी साझा किया और इसी के साथ एक वीडियो को भी शेयर किया। वीडियो के दौरान ऐक्ट्रेस अपने पति की गोद में बैठी हुई नजर आई और बाकी तस्वीर में वह अलग एंगल में पोज देती हुई देखी गई।
पति की गोद में बैठ पोज़ देती नज़र आईं एक्ट्रेस
वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने कैप्शन लिखा कि "हमारे लिए यह खुशी की बात है कि आप हमारी जिंदगी की चट्टान है। आपको पाकर में धन्य हो गई हूं।" इन तस्वीरों और वीडियो में काफी ज्यादा वह प्यारी नजर आ रही थी। हालांकि एक्ट्रेस का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया और कुछ यूजर्स तो उनको माता-पिता की इमेज का हवाला देते हुए ट्रोल करने लगे। दरअसल दीपिका चिखलिया अपने पति के गोद में बैठकर तस्वीरें क्लिक करवा रही है यही चीजें लोगों को पसंद नहीं आई।
दीपिका चिखलिया की पोस्ट पर भड़के यूजर्स
बता दे कि दीपिका की इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने तो उनको शादी की सालगिरह की बधाई दी। लेकिन कुछ लोगों ने उनके पोज पर नाराजगी जताते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "इस सोशल मीडिया ने अच्छे-अच्छे का दिमाग खराब कर दिया है, मैं अपने अपने एक बहुत बड़े किरदार को निभाया, जिस किरदार की पूजा पूरे भारत के घर-घर में की जाती है। आपको इसकी अहमियत को समझना होगा।"
कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हम आपको देवी बनाकर पूजा करते हैं लेकिन आप हमारा बार-बार दिल तोड़ देते हो। हालांकि आपको बता दें कि कुछ लोग दीपिका चिखलिया के सपोर्ट में भी उतरे। अभिनेत्रियों की भी अपनी एक जिंदगी होती है यह लोगों को समझना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications