'मसान' 4 Years- हर बॉलीवुड फैन के लिए 'खास' फिल्म- कान्स से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर
नीरज घैवान के निर्देशन में बनी फिल्म 'मसान' को आज 4 साल पूरे हो चुके हैं। विकी कौशल, श्वेता त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा और संजय मिश्रा की इस फिल्म ने समाज की सच्चाई को इस तरह सामने रखा कि सबके दिलों से सिर्फ तारीफ निकली। आज चार सालों के बाद भी 'मसान' हमारे दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म के किरदारों से लेकर इसके गाने भी ज़ेहन में ताज़ा हैं। यह फिल्म संवेदनाओं में इतनी दमदार थी कि आप दो घंटों के बाद भी इसके साथ बंधे रहेंगे। या शायद सालों के बाद भी।
इस फिल्म ने 68वें कांस फिल्म फेस्टिवल में इतिहास बना डाला। इस फिल्म ने दो स्पेशल कैटेगरी में अवॉर्ड जीते। बता दें, नीरज घैवान ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप को असिस्ट किया था। उन्होंने 2012 में मसान फिल्म बनाने की योजना अनुराग को बताई थी लेकिन टाइट शेड्यूल के कारण अनुराग ये फिल्म बना नहीं पाए लेकिन उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। खास बात है कि Cannes, फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार में नीरज घैवान को निर्देशन के लिए अवार्ड मिला।


Click it and Unblock the Notifications











