बॉलीवुड का इस साल का SECRET WEDDING..अब आईं तस्वीरें..

By Shweta

इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की लेकिन अगर सबसे ज्यादा चर्चा में किसी का शादी रहा तो वो प्रीति जिंटा। एक तो उन्होंने किसी को कानो कान खबर तक नहीं होने दी की वो शादी करने वाली हैं उपर से शादी भी उन्होंने देश के बाहर की तो शादी और भी ज्यादा सीक्रेट रही।

प्रीति जिंटा ने बहुत कोशिश की कि उनकी शादी की एक भी तस्वीर बाहर ना आ पाए और ये हुआ भी। वो तस्वीरें चैरिटी में देना चाहती थी और कामयाब भी रहीं। शादी के काफी महीने बाद अब जाकर उनकी तस्वीरें बाहर आई हैं और इन तस्वीरों में प्रीति जिंटा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Preity Zinta Marriage

शादी प्रीति जिंटा और जेने गुजइनफ ने भारतीय तौर तरीकों से की। लाल लहंगे में प्रीति जिंटा बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो शेरवानी में जेने गुडइनफ भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। दोनों की शादी में भी बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे जिसमें सुजेन खान भी शामिल थीं।

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने इसी साल 29 फरवरी को शादी रचाई थी। हालांकि वो हमेशा शादी की अफवाहों से इंकार करती रहीं लेकिन शादी की अफवाह सच ही निकली थी। बाद में उन्होंने खुद ही ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी।

जेने गुडइनफ इसके बाद भारत भी आए और प्रीति जिंटा मुंबई में रिसेप्शन भी दीं। प्रीति जिंटा के रिसेप्शन में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे पहुंचे। अभिषेक बच्चन से लेकर सलमान खान तक भी लूलिया वंतूर के साथ पहुंचे थे।

प्रीति जिंटा इसके अलावा भी कई मौकों पर अपने पति के साथ दिखीं जैसे ताजमहल घुमने वो अपने पति और पूरे ससुराल के साथ आईं तो साथ हीं आईपीएल में भी मैच के दौरान वो जेने गुडइनफ के साथ स्टेडियम में दिखीं।

प्रीति जिंटा अपने रिसेप्शन में भी दिखने में काफी अच्छी लग रही थीं। रेड गाउन में वो हमेशा की तरह उतनी ही क्यूट लग रही थीं जितना वो हमेशा लगती हैं। उनके साथ जेने गुडइनफ भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X