पाकिस्तानी शो में दिखाया गया मैरिटल रेप? बुरी तरह मच गया बवाल

पाकिस्तानी सीरियल 'तेरे बिन' इन दिनों पूरे भारत में काफी पसंद किया जा रहा है और इतना ही नहीं इस में युमना जैदी ने मीरब का किरदार निभाया है और इतना ही नहीं वहाज अली सीरियल में मूर्तसिम का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की एक्टिंग भी दर्शकों को खूब पसंद आई और इतना ही नहीं शो की कहानी भी काफी दमदार है. बता दें कि बीते एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला कि अब सोशल मीडिया पर भी लोग काफी ज्यादा गुस्सा दिखाते हुए नजर आए. दरअसल आपको बता दें कि इस शो के मेकर्स और वहाज अली के किरदार पर लोग भड़क गए हैं.
सीरियल्स के मेकर्स पर भड़क रहे दर्शक
दरअसल आपको बता दें कि 18 मई गुरुवार के दिन तेरे बिन सीरियल का 46वां एपिसोड यूट्यूब पर टेलीकास्ट हो गया था. लेकिन पूरा मामला जानने से पहले इस सीरियल की कहानी जान लेना काफी जरूरी है. बता दें कि मीरब एक ऐसे परिवार में रही जहां पर उसके माता-पिता ने उसे खूब प्यार दिया. इतना ही नहीं खूब संस्कार भी मिले. उसको उसके सपने पूरे करने की पूरी आजादी भी दी गई. लेकिन जब मीरब का मूर्तसिम से निकाह हुआ तो उसकी पूरी जिंदगी तहस-नहस हो गयी.
मूर्तसिम की बहन के कारण मीरब ने छोड़ा घर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीरब और मूर्तसिम दोनों ही एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं और जब वह एक दूसरे को समझने लगते हैं तो एक दूसरे के करीब आने लग जाते हैं. हालांकि दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई. दर्शक चाहते थे कि इन दोनों के बीच की सारी दूरियां मिट जाएं और वह एक हो जाएं. लेकिन बीते गए एपिसोड में मूर्तसिम की बहन मरियम के कारण मीरब अपना घर छोड़कर चली जाती है. मूर्तसिम और मीरब दोनों के बीच में गलतफहमियां आने लग जाती हैं.
मूर्तसिम ने मीरब के साथ किया गलत व्यवहार
लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी मीरब, मरियम के निकाह में शामिल होती है. लेकिन वहां पर दोनों का झगड़ा हो जाता है. यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि मीरब, मूर्तसिम पर हाथ तक उठा देती है. मूर्तसिम को भी ये गंवारा नहीं था और इस वजह से वो मीरब के साथ गलत कर देता है. लेकिन कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मूर्तसिम ने मीरब को हाथ तक नहीं लगाया है.
मूर्तसिम और मीरब में बढ़ेंगी दूरियां
लेकिन आपको बता दें कि शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो को रिलीज किया गया है. इस प्रोमो को देखकर हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो रहा है. प्रोमो में नजर आया कि मीरब बेड के पास बैठी हुई होती है और बदहवास नजर आती है. वही उसे हया यानी कि सबीना फारुख यह समझ आती हुई नजर आती है कि उसके ही पति ने उसके साथ में यह सब कर दिया. इसीलिए उसे हमेशा के लिए उसे दूर चले जाना चाहिए. मूर्तसिम को भी अपने बर्ताव को लेकर काफी हैरानी होती है. दरअसल आपको बता दें कि मीरब और मूर्तसिम के बीच जो झगड़ा हुआ है उसकी वजह है या ही बताई जा रही है और ऐसा इसीलिए क्योंकि मूर्तसिम से वह बहुत ही ज्यादा प्यार करती है और हर हाल में उसे पाने की कोशिश कर रही है.
प्रोमो वीडियो देख दर्शक हो रहे अपसेट
बीते हुए एपिसोड और प्रोमो को देख फैंस भी काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं. दर्शक तो यह भी कह रही है कि मेकर्स ने मूर्तसिम के रोल को पूरी तरीके से खराब कर दिया है और वह इस सीन को देखकर काफी ज्यादा दुखी हो गए हैं. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें इस तरह की कहानी की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. इस सीरियल को देख लोग भी काफी ज्यादा डिस्टर्ब होते हुए नजर आए और कह रहे हैं कि इस शो को अब नहीं देखेंगे.
पाकिस्तानी सीरियल की पॉपुलैरिटी है जबरदस्त
अगर हम इस सीरियल की बात करें तो आपको बता दें कि यूट्यूब चैनल 'हर पल जियो' पर हर बुधवार और गुरुवार को यह सीरियल 9:00 बजे टेलीकास्ट किया जाता है. इस सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से हम लगा सकते हैं कि बीते हुए एपिसोड पर यूट्यूब पर 12 मिलियन लोगों ने इसे देखा. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी यह काफी जगह ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है.


Click it and Unblock the Notifications











