पैसे नहीं थे...रेंट पर लिया घर, एक्ट्रेस का फिगर देख बिगड़ी मकान मालिक की नीयत, किराए के बदले की गंदी डिमांड
Marathi Actress harassed by land lord: बॉलीवुड से लेकर साउथ एक्ट्रेस तक आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। शुरुआती दौर हर नए एक्टर और एक्ट्रेस के लिए कठिन रहता है। अगर इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं है तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज एक बेहद ही नामी एक्ट्रेस है, लेकिन एक समय था जब करियर के शुरुआत में एक्ट्रेस के पास घर और ज्यादा काम नहीं था ऐसे में एक्ट्रेस ने किराए पर घर लिया, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि किराए पर रहना एक्ट्रेस के लिए काफी महंगा पड़ गया।

एक्ट्रेस ने शेयर किया डरावनी रात का सच
मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस के अलावा एक ऐसी घटना भी साझा की जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि यह घटना साल 2009 और 2010 की है। उस समय उनके पास काम काफी ज्यादा नहीं था। इसीलिए उन्हें पुणे के सिंहगढ़ रोड पर कमरा किराए पर लेना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि मकान मालिक की नजरें अच्छी नहीं थीं। एक बार वह कमरे का किराया देने के लिए उनके ऑफिस गई थीं तब मकान मालिक ने खुला ऑफर दे दिया।
मकान मालिक को दिया करार जवाब
एक्ट्रेस ने बताया कि मकान मालिक उससे किराए के बदले वन नाइट स्टैंड की बात करने लगा। एक्ट्रेस को यह बात सुनते ही गुस्सा आ गया एक्ट्रेस ने टेबल पर रखा पानी आदमी के मुंह पर फेंक कर मारा और कहा कि ये सब करने के लिए मैं इस फील्ड में नहीं आई हूं। अगर ऐसा करना होता तो किराए पर नहीं रह रही होती। एक्ट्रेस ने बताया कि मकान मालिक को कहा कि एक्ट्रेस है तो तैयार हो जाएगी, उसे मेरी आर्थिक स्थिति भी दिख रही थी। जिस वजह से उसे हौसला मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि इस घटना से उन्हें बड़ी सीख मिली। हालांकि आज भी जब भी वह इस घटना को याद करती हैं वह काफी परेशान हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications










