बॉलीवुड के कई सितारों के नाम पर दर्ज है अजब-गजब के रिकॉर्ड्स, सोनाक्षी सिन्हा का रिकॉर्ड सुनकर छूट जाएगी हंसी

many-bollywood-stars-have-amazing-records-you-will-laugh-after-hearing-sonakshi-sinha-s-record

हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। अक्षय कुमार ने 3 मिनट में 183 सेल्फी खींचकर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाया है। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है और अक्षय के फैंस इसपर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार एकलौते नहीं हैं, जिनके नाम पर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। अक्षय कुमार से पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारें भी हैं, जिनके नाम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।

आशा भोंसले : फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से फेमस सिंगर आशा भोंसले के नाम पर साल 2011 में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। आशा भोंसले के नाम पर सबसे ज्यादा सिंगल स्टूडियो रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने करीब 11000 गाने गाये जिसमें 20 भाषाओं के सिंगल, कोरस और ड्यूएट गाने शामिल हैं।

अभिषेक बच्चन :

अभिषेक बच्चन :

फिल्म 'दिल्ली 6' के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन के नाम पर 12 घंटों में अलग-अलग शहरों में सबसे ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

जगदीश राज :

जगदीश राज :

50 के दशक में हिंदी फिल्मों के एक्टर जगदीश राज को कोई कैसे भूल सकता है। जगदीश राज बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टाइपकास्ट एक्टर थे। उनके नाम पर 144 फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह ऐसा करने वाले इकलौते एक्टर हैं।

कुमार सानु :

कुमार सानु :

90 के दशक में अपनी दिलकश आवाज से लोगों को लुभाने वाले कुमार सानु के नाम पर एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। कुमार सानु का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

ललिता पवार :

ललिता पवार :

रामानंद सागर के रामायण में मंथरा का किरदार निभाने वाली ललिता पवार का अपने जमाने में अलग ही जलवा हुआ करता था। ललिता पवार ने एक सुन्दर हीरोइन से लेकर निर्दयी सास तक का रोल निभाया है। ललिता पवार ने 12 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू किया था और वह 70 साल की उम्र तक काम करती रही। उनके नाम पर सबसे लंबा करियर का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। अपने करियर में ललिता पवार ने करीब 700 फिल्मों में काम किया था।

सोनाक्षी सिन्हा :

सोनाक्षी सिन्हा :

सोनाक्षी सिन्हा के नाम सबसे अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। सोनाक्षी ने साल 2016 में एक इवेंट में हिस्सा लिया था। यहां सोनाक्षी के अलावा कुल 1327 महिलाएं थी। सभी ने एक ही समय में सबसे ज्यादा नाखून पेंट करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X