मिस वर्ल्ड का ख़िताब किया अपने नाम, अभी तक दी सिर्फ 4 फ़िल्में, वो भी फ्लॉप, दो तो हैं अक्षय कुमार के संग

Manushi Chillar Struggle Story: अक्सर देखने को मिलता है कि मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल करने वाली मॉडल एक न एक दिन बॉलीवुड में काम जरूर करती हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय तक का नाम शामिल है। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जो कि मिस वर्ल्ड होने के बावजूद भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रही।
अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर की। मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार की साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन अभी तक वह एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई है।
मानुषी छिल्लर का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ और उनके पिता एक साइंटिस्ट है। उनकी मां एक डॉक्टर है। जिसके चलते अभिनेत्री शुरू से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी रही और 12वीं क्लास में इंग्लिश सब्जेक्ट में ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर भी रही। मानुषी छिल्लर के बोर्ड एग्जाम्स में उन्हें 96% अंक मिले थे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मानुषी छिल्लर ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट भी क्लियर कर दिया था। इसके बाद वह सोनीपत से एमबीबीएस कर रही थी। लेकिन फिर उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था।
मानुषी छिल्लर के करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म को 225 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 91 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से यह फिल्म बुरी तरीके से खिलाफ साबित हुई थी।
इसी के अलावा मानुषी छिल्लर को साल 2023 में 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देखा गया। इसके बाद 2024 में उन्हें वरुण तेज के साथ 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में भी देखा गया। अब हाल ही में एक्ट्रेस को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा जा रहा है। खबरों के अनुसार यह फिल्म भी फ्लॉप होने की कगार पर है।


Click it and Unblock the Notifications











