20 साल की हसीना.. एक सवाल.. जवाब ने दिलाया 17 साल बाद खिताब.. जानें पूरी कहानी
मानुषी ने कॉम्पिटिशन के दौरान पूछे गए एक सवाल का कुछ ऐसा जवाब दिया कि सभी दंग रह गए। जिसके चलते उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब थमा दिया गया।
Recommended Video

हाल ही में भारत की मानुषी छिल्लर ने दुनिया भर में अपनी खूबसूरती का लोह मनवाया है। 20 साल की उम्र में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड, 2017 जीत लिया है। जहां एक तरफ मानुषी के लिए ये बेहद खुशी का वक्त है वहीं 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब वापस आने की वजह से भारत के लिए भी गर्व का समय है।
[टॉपलेस होकर नहाईं एक्ट्रेस.. रातों-रात बनीं ब्लॉकबस्टर स्टार.. अब पहचानना मुश्किल..Pics]
चीन में हुए कॉम्पिटिशन में मानुषी 118 कॉन्टेस्टेंट्स में से मिस वर्ल्ड चुनी गईं। मानुषी ने कॉम्पिटिशन के दौरान पूछे गए एक सवाल का कुछ ऐसा जवाब दिया कि सभी दंग रह गए। जिसके चलते उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब थमा दिया गया। हरियाणा की 20 साल की मानुषी सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। इससे पहले 17 साल पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था।

प्रियंका चोपड़ा आज सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं मिस वर्ल्ड रह चुकीं कई हसीनाओं ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाया है बल्कि अपने स्मार्ट जवाबों से लोगों का दिल जीता है। आगे जानें मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी भारत की हसीनाओं से पूछे गए क्या सवाल और उन्होंने दिया क्या जवाब-


Click it and Unblock the Notifications











