अमिताभ बच्चन ने फ्री में किया भोजपुरी फ़िल्म में काम, उसी नाम कि बनी 3 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर मच गया धमाल

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी है। लेकिन वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म को बिना पैसे लिए ही बनाया और उसे आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। इस बात का खुलासा खुद मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।
मेकअप आर्टिस्ट के लिए बिग बी ने फ्री में किया फ़िल्म में काम
दरअसल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने बिना फीस लिए काम किया। इसके पीछे की वजह यह थी कि उन्होंने इस फिल्म को फ्री में इसीलिए बनाया क्योंकि यह फिल्म उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने बनाई थी। वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। अमिताभ बच्चन और दीपक के बीच में अच्छा खासा तालमेल था और इसी के चलते एक्टर ने एक भी रुपया इस फिल्म के लिए नहीं लिया।
मनोज तिवारी ने किया खुलासा
मनोज तिवारी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया की शूटिंग के आखिरी कुछ दिन में उनको एक फोन आया और बिग भी ने उनसे फिल्म में एक भूमिका निभाने के लिए कहा। मनोज तिवारी में बताया कि अमिताभ बच्चन ने मुझको फोन किया और यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा दिन साबित हुआ। उन्होंने मुझे फोन कर कहा कि मनोज हमें दो दिन का समय दो और इस फिल्म को उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत प्रोड्यूस कर रहे थे। इसीलिए मैंने सोचा कि अमिताभ बच्चन मुझे क्यों बुला रहे हैं? 10 से 12 दिनों तक मैं असमंजस में पढ़ रहा क्योंकि असलियत में यह मेरा सपना था कि मैं उनसे मुलाकात करूं। लेकिन जब वह मेरे सामने खड़े थे तो मैं बस उनको ही देखे जा रहा था।
बिग बी की ये पहली थी भोजपुरी फिल्म
मनोज तिवारी ने आगे बताया कि "यह बिग बी की महानता थी कि वह गंगा का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गए क्योंकि एक्टर ऐसा अपने लिए नहीं बल्कि दीपक सावंत के लिए कर रहे थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए ₹1 भी नहीं लिया।" मनोज तिवारी ने बताया कि "उस वक्त 1.5 करोड रुपए में भोजपुरी फिल्में बना करती थी और इससे निर्माता 7 से 10 करोड रुपए कमा लिया करते थे। लेकिन अमिताभ बच्चन ने बिना पैसे लिए काम इसीलिए किया क्योंकि यह फिल्म ज्यादा पैसे कमा पाए।"
भोजपुरी ऑडियंस को भी पसंद आई फ़िल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें की गंगा फिल्म की सक्सेस को देखने के बाद में अमिताभ बच्चन ने फिल्म गंगोत्री में काम किया। यह फिल्म गंगा फिल्म की सीक्वल थी। बिग बी ने इस फिल्म में ठाकुर विजय सिंह का किरदार निभाया। उनके अपोजिट में हेमा मालिनी नजर आई और इसी के साथ फिल्म में भूमिका चावला ने भी लीड किरदार निभाया। उस समय भोजपुरी ऑडियंस को इस बात का विश्वास नहीं हो रहा था कि वह भोजपुरी फिल्म को देख रहे हैं क्योंकि इसमें बड़ी और बॉलीवुड की कास्ट को देखकर वह सभी खुश हो गए थे।
बिग बी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
इसके बाद में आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक लंबा ब्रेक लिया और 5 साल के बाद में फिल्म गंगा देवी में काम किया। इस फिल्म के दौरान उनके अपोजिट जया बच्चन नजर आई। इसी के अलावा पाखी हेगड़े ने भी लीड किरदार निभाया। इस फिल्म के दौरान दिनेश लाल यादव ने भी एक छोटा किरदार निभाया था। इतना ही नहीं गुलशन ग्रोवर ने भी खूंखार विलेन का किरदार निभाया। इसके बाद भोजपुरी फिल्मों में एक्टर ने कभी भी काम नहीं किया। अमिताभ बच्चन ने गंगा की सौगंध फिल्म में काम किया और यह बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications