आदिपुरुष के 'छपरी' डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर है अरबपति! जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से काफी ज्यादा विवादों में बनी हुई है. इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन और डायलॉग दर्शाए गए जिस पर लोगों ने आपत्ति जाहिर की है. लेकिन जब इस फिल्म को रिलीज किया गया था फिल्म के डायलॉग लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन चुके हैं. लेकिन आज हम जाने वाले हैं कि मनोज मुंतशिर कौन है और उनकी नेटवर्थ क्या है?
62 मिनियन संपत्ति के है मालिक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनोज मुंतशिर को इन दिनों देश के सबसे जाने-माने राइटर्स में शुमार किया जाता है. कुछ मीडिया की खबरों की मानें तो आपको बता दें कि वह 62 मिलियन संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. इतना ही नहीं उनका कमाई का मुख्य स्त्रोत राइटिंग ही है. बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज एक बहुत ही लग्जरियस लाइफ जीते हैं. यहां तक कि उनके पास में 88 लाख की कीमत वाली एक ऑडी Q7 कार भी मौजूद है.
ऑल इंडिया रेडियो में किया काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में मनोज मुंतशिर का नाम काफी ज्यादा मशहूर है. लेकिन उनका असली नाम मनोज शुक्ला है. कुछ खबरों की मानें तो मुंबई आने से पहले बाहर प्रयागराज में ऑल इंडिया रेडियो में काम करते थे. कुछ वक्त पहले मनोज ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद में मुंबई आ गए थे. साथ ही साथ उन्होंने बताया था कि मुंबई पहुंचने के बाद में मनोज ने भजन सम्राट अनूप जाटोला से भी खास मुलाकात की थी.
आदिपुरुष के डायलॉग लिखने पर हुए ट्रोल
बता दें कि पहली मुलाकात के बाद मनोज ने अनूप को अपनी एक ग़ज़ल सुनाई. अनूप जलोटा को यह काफी पसंद आई और उन्होंने मनोज को ₹3000 दिए. जिसके बाद मनोज को इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा. बता दें कि बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायलॉग भीम मनोज मुंतशिर ने लिखे. लेकिन अब वह आदि पुरुष के डायलॉग लिखने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं. लोगों का कहना यह भी है कि रामायण बेस्ड फिल्म में छपरी डायलॉग लिखकर इसका मजाक बनाया गया है और अपमान भी किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications











