फिल्म बनाने के चक्कर में निर्देशक ने बेची पूरी संपत्ति, 42 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी ने BO पर मचा दिया धमाल

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों काफी टॉपर बनी हुई है और इतना ही नहीं बॉलीवुड के नाम से लोगों के बीच में मशहूर है। इतना ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम पर रखा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इतिहास में ऐसी कई सारी फिल्में बनाई गई है जिनको बार बार देखा जाता है और लोग अभी तक बोर भी नहीं होते हैं। यानी कि सदाबहार फिल्मों ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके लिए भी काफी लंबी है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों की कहानी बताने वाले हैं। जिनको बनाने के लिए निर्देशक को अपना सब कुछ दांव पर लगाना पड़ गया था। दरअसल आपको बता दें कि 80 के दशक में एक ऐसी फिल्म थी जिसकी कहानी ही नहीं बल्कि 42 साल बाद भी इस फिल्म के गाने लोग गुनगुनाते रहते हैं।
फिल्म को बनाने के लिए निर्देशक को बेचनी पड़ी अपनी संपत्ति
अगर आप अभी भी नहीं समझे हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म जो कि 42 साल पहले रिलीज की गई थी। यानी कि 1981 में इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया था। दरअसल इस फिल्म का नाम 'क्रांति' था। इस फिल्म के एक्टर और निर्देशक मनोज कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उस समय वह एक सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते थे। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया।
42 साल पुरानी फिल्म का लोगों में आज भी बना हुआ है क्रेज
42 साल पहले सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली फिल्म क्रांति में एक ऐसी देशभक्ति दिखाई गई है जिसका क्रेज़ आज भी लोगों में बना हुआ है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेताओं ने किरदार निभाए। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म को भव्य बनाने के लिए मनोज कुमार ने कड़ी मेहनत भी की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था और ब्लॉकबस्टर फिल्म के तौर पर यह जानी गई थी।
बड़े पर्दे पर हिट गई थी फ़िल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और कुछ खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट गड़बड़ा ने पर मनोज कुमार ने अपना बंगला तक बेच दिया था। इतना ही नहीं जुहू में स्थित उन्होंने अपनी जमीन भी बेच दी। दरअसल यह वहीं जमीन थी जिस पर मनोज कुमार थिएटर बनाने का सपना देखा करते थे।
फिल्म में दिग्गज अभिनेताओं ने किया था काम
सलीम-जावेद और संतोष कुमार फिल्म लिखने की टीम में बने रहे हैं तो वहीं एक्टिंग में भी देखे गए। इतना ही नहीं क्रांति फिल्म में हेमा मालिनी से लेकर दिलीप कुमार और शशि कपूर के साथ-साथ परवीन बॉबी, मदन पुरी, प्रेम चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा और टॉम अल्टर भी नजर आए थे। मनोज कुमार में जब अपनी संपत्ति बेच दी और जो उसे पैसे मिले। उससे उन्होंने 180 दिनों तक फिल्म को बनाया। लेकिन जब फिल्म तैयार हुई तो बॉक्स ऑफिस पर हिट चली गई और मनोज कुमार की मेहनत रंग लाई। क्रांति फिल्म 80 के दशक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाती है जिसमें स्पेशल प्रिंट भी जापान से बनवाए गए थे। इस फिल्म का क्लाइमेक्स फिल्माने के लिए 2 महीने लगा दिए गए थे।
फिल्म का बजट का जबरदस्त
इतना ही नहीं क्रांति फिल्म के बजट की बात करें तो आपको बता दें कि यह उन दिनों की सबसे महंगी बजट वाली फिल्म बताई गई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि फिल्म का बजट दो करोड़ तक समझ गया था और जब बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म आई तो इसमें इतिहास रच डाला। उस समय इस फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई करके हर किसी के छक्के छुड़ा दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications