दूरदर्शन का ये हीरो है करोड़ो की संपत्ति का मालिक, कभी रिजेक्शन के चलते करना चाहते थे सुसाइड

Manoj Bajpayee Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार आए और चले भी गए। किसी का नाम शहंशाह पड़ गया तो किसी का बादशाह पड़ गया। लेकिन तस्वीर में नजर आ रहे हैं इस लड़के ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो कि हर किसी पर भारी पड़ गया था। जितना इस एक्टर ने स्ट्रगल किया उतनी ही शानदार सफलता मिली। अगर आप अभी तक इस लड़के को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि मनोज बाजपेई है।
आज के वक्त में मनोज बाजपेई किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि एक दिग्गज कलाकार बन चुके हैं। जिनकी बेहतरीन अदाकारी के चलते हर कोई उनका दीवाना हो चुका है। मनोज ने सत्या, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर और राजनीति जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग कर हर किसी के छक्के छुड़ा दिए। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब मनोज को सुसाइड करने का मन कर रहा था।
दरअसल मनोज बाजपेई के मन में यह ख्याल इसीलिए आया क्योंकि उन्हें हर तरफ से रिजेक्शन हासिल हो रहा था। बता दे की नेशनल स्कूल आफ ड्रामा ने उन्हें तीन बार रिजेक्ट किया था। मनोज ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि "जो लोग आपकी मुश्किल के वक्त मदद करते हैं, उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। इसी तरीके से मेरे दोस्त भी मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ते थे और उन्हें ऐसा लगता था कि कहीं वह सुसाइड ना कर लूं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनोज बाजपेई ने चॉल में रहकर एक्टिंग की दुनिया में खूब स्ट्रगल किया और आखिरकार शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से उन्होंने अपने करियर की एक खास शुरुआत की थी। लेकिन आपको बता दे कि उन्हें सफलता फिल्म 'सत्या' से हासिल हुई। मनोज आज 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। बता दे कि 1993 से लेकर 1998 तक टीवी पर उन्होंने काम किया।


Click it and Unblock the Notifications