अंडरवर्ल्ड पर बन रही थी फिल्म..सुपरस्टार एक्ट्रेस ने किया मना..हो गई ब्लॉकबस्टर !
सत्या फिल्म के 20 साल पूरे, पढ़ें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
मनोज बाजपेयी और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म सत्या को रिलीज़ हुए 20 साल हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद मनोज बायपेयी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। ये फिल्म अंडरवर्ल्ड पर आधारित है जिसका निर्देशन किया था रामगोपाल वर्मा ने।

बात की जाए फिल्म के कलाकारों की तो इसमें काफी सारी स्टारकास्ट है। मनोज बाजपेयी, उर्मिला मातोंडकर, जेडी चक्रवर्ती, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, आदित्या श्रीवास्तव के साथ और भी बॉलीवुड सितारे इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।
कहा जाता है कि इस फिल्म के डायलॉग लिखने के लिए रामू ने पहले अनुराग कश्यप को लिया था लेकिन रामू को उनपर इतना विश्वास नहीं था। चूंकि उस समय कश्यप सिर्फ 20 साल के थे तो वो इस काम के लिए किसी मैच्योर व्यक्ति को चाहते थे।
कमाई के मामले में दीपिका को भी पीछे छोड़ती हैं दीपिका की छोटी बहन
इसलिए रामू ने ये काम विजय तेंदुलकर को सौंपा। लेकिन उसी बीच तेंदुलकर बीमार हो गए जिसके बाद ये काम उन्होंने सौरभ शुक्ला को दिया, जिन्होंने फिल्म में कल्लू मामा का किरदार निभाया है। खैर, इस फिल्म से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें हैं जो आपको जाननी चाहिए। डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications