Birthday मनोज बाजपेयी: आत्महत्या, संघर्ष में पत्नी ने दिया तलाक, मुस्लिम एक्ट्रेस से 7 साल बाद शादी
सत्या, शूल, स्पेशल 26, पिंजर, अलीगढ़। जी हां, इन सब फिल्मों ने एक आम इंसान को हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया। हम बात कर रहे हैं मनोज बाजपेयी की। 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में उनका जन्म हुआ। फिल्मों को लेकर उनकी दिलचस्पी हमेशा से रही। 4 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने उन्हें रिजेक्ट किया।
मनोज उम्मीद हारकर आत्महत्या करना चाहते थे। इस दौरान रघुवीर यादव ने उन्हें बैरी जॅान की एक्टिंग वर्कशॅाप करने का सुझाव दिया। इसी के साथ शुरू हुआ बिहार के इस लाला का सुपरस्टार बनने का सफर। इस वक्त आखिर कौन नहीं जानता मनोज बाजपेयी का नाम।

उनकी एक्टिंग का कायल हिंदी सिनेमा का हर प्रेमी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। संघर्ष के कारण उनकी पहली शादी टूट गई फिर उनकी जिंदगी में सत्या के साथ एंट्री हुई एक्ट्रेस नेहा की। चलिए आपको बताते हैं ये लव स्टोरी...


Click it and Unblock the Notifications