Actors from Bihar : मनोज बाजपेई से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, बिहार के लाला हैं बॉलीवुड के ये एक्टर

बॉलीवुड में देश के हर राज्य से लोग आते हैं अपना नाम बनाने। लेकिन इसमें काफी कम लोगों को ही सफलता मिल पाती है। बात अगर बिहार की हो तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बिहारी एक्टर बॉलीवुड में भी काफी सक्रिय हैं। बॉलीवुड ने जिन बिहारी एक्टर्स के सपनों को पंख दिया, उनमें मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी से लेकर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं। बॉलीवुड में इन सभी एक्टर्स को भरपूर प्यार दिया जाता है और इनके काम की दीवानी सिर्फ बिहार ही नहीं, पूरे देश की जनता होती है।
आइए आपको बॉलीवुड में बिहार के लालाओं के बारे में बताते हैं :

मनोज बाजपेयी :
बॉलीवुड में बिहार से जिन एक्टर्स की सबसे ज्यादा चर्चाएं होती हैं, उनमें मनोज बाजपेयी प्रमुख नाम है। मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के पश्चिम चम्पारण के बेलवा बहुअरी गांव में हुआ था। मनोज ने दिल्ली के नेशनल ड्रामा स्कूल में एडमिशन लेने की काफी कोशिशें की थी लेकिन उन्हें वहां एंट्री नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने बैरी जॉन के साथ कई थिएटर में काम किया। आज के समय में मनोज बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स में से एक हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें बतौर गेस्ट लेक्चरर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली में बुलाया भी जाता है। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' को काफी पसंद किया जा रहा है।

पंकज त्रिपाठी :
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बिहार के दूसरे चर्चित लाला पंकज त्रिपाठी हैं। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले पंकज त्रिपाठी को वेब सीरिज मिर्जापुर में कालीन भईया के किरदार से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। कई हिट फिल्में दे चुके पंकज जल्द ही फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी को सिर्फ बिहार ही नहीं देशभर के लोगों का प्यार मिलता है।

संजय मिश्रा :
बिहार के दरभंगा के रहने वाले संजय मिश्रा ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का रुख किया था जहां से उन्हें मुंबई का रास्ता मिला। संजय के पिता शंभुनाथ मिश्रा एक पत्रकार थे। 'गोलमाल' और 'धमाल' जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले संजय मिश्रा को कॉमेडियन के किरदार में दर्शक काफी पसंद करते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा :
बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शुत्रघ्न सिन्हा बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। एक्टिंग के प्रति प्यार उन्हें पटना से सीधा मुंबई लेकर आया। एक्टिंग के क्षेत्र में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना लोहा पूरी दुनिया को मनवाया है। इन दिनों शत्रुघ्न राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड में एक चर्चित नाम है।

सुशांत सिंह राजपूत :
बिहार के पटना के रहने वाले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपना करियर टीवी सीरियल से शुरू किया था। एक्टिंग के प्रति उनके जुनून की वजह से AIEEE में देशभर में 7वां रैंक हासिल करने के बावजूद सुशांत ने टीवी का रुख किया। बतौर हीरो सुशांत सिंह राजपूत ने 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', 'काई पो छे', 'छिछोरे', 'केदारनाथ', 'दिल बेचारा' जैसी फिल्मों में काम किया। संदिग्ध परिस्थितियों में सुशांत सिंह राजपूत का निधन जून 2020 को हो गया।


Click it and Unblock the Notifications