कभी शादियों में वेट्रेस थीं मनीषा रानी, जेल में गुजारे इतने घंटे? अब बिग बॉस ओटीटी 2 में मचा रही हैं धमाल!

बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने अलग अंदाज को लेकर मशहूर हुईं मनीषा रानी इस वक्त काफी चर्चा में हैं और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनको लेकर काफी कुछ सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं और सभी उनके पास्ट को लेकर जानना चाहते हैं।
एक नॉन फिल्मी परिवार से निकलीं मनीषा रानी को लेकर अब एक ऐसा खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि मनीषा रानी का ये सफर काफी मुश्किल था और वो शादियों में वेट्रेस तक का काम कर चुकी हैं।
जी हां, इसका खुलासा खुद मनीषा ने ही किया था। एक समय था जब वो शादियों में बैकग्राउंड डांसर और वेट्रेस के रूप में काम करती थी। जी हां, ये सच है और लोगों को शायद ही इसपर यकीन होगा। इसके अलावा मनीषा रानी ने कुछ समय पहले खुलासा था कि, मैं सफेद शर्ट और काली पैंट पहनती थी और 8 घंटे खड़ी रहती थी।
मैं अपने सामने बहुत फैंसी खाना देखती थी लेकिन खाने की परमिशन नहीं थी। मनीषा रानी अपने घर से बिना बताए निकल गईं थीं और ऐसा कहा जाता है कि इसी वजह से वो सबकुछ कर पाईं जो वो करना चाहती थीं क्योंकि घरवालों की तरफ से डांस करने की परिमिशन नहीं थी।
बिना टिकट यात्रा करना पड़ा था मंहगा
मनीषा रानी बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहीं थीं और इस दौरान वो गिरफ्तार भी हो गईं थीं। मनीषा ने बताया कि, ''मैं गिरफ्तार होने से भी नहीं डरी और 2 घंटे जेल में बैठी रही। मैंने 5 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं खरीदा था। मैं एक ऐसे घर में रही जो इतनी बुरी हालत में था कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य रह पाएगा।"
फिलहाल मनीषा रानी की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है और इस वक्त वो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा हैं। देखने वाली बात होगी कि वो कितना आगे तक जाती हैं। हालांकि लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा वो शॉर्ट वीडियो बनाकर भी काफी मशहूर हुईं थीं और लोगों को उनकी बातें काफी अच्छी लगती थीं।


Click it and Unblock the Notifications