'मेरे शरीर का रोम रोम..' मनीषा कोइराला को 12 घंटे तक करना पड़ा था ये काम? बुरी तरह से थक गईं...

manisha koirala

मनीषा कोइराला ने फिल्म हीरामंडी से अपने करियर में जबरदस्त वापसी की है। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ने रिलीज होकर कमाल कर दिया है। इस दौरान मनीषा कोइराला ने कुछ ऐसी बातें भी बताई हैं जो कि शायद आपको पता नहीं होगीं।

उन्होने बताया कैसे उनको 12 घंटे तक एक ऐसा काम करना पड़ा की वो बेहद थक गईं थीँ। उस दौरान वो गंदे पानी में थीं और पूरी जिस्म उससे भीग गया था। मनीषा कोइराला ने हाल ही में बताया कि एक सीन के लिए उनको ये सब करना पड़ा था।

दरअसल इस वेब सीरीज में एक सीन है जिसमें मनीषा कोइराला पानी के फव्वारे के अंदर बैठी रहती हैं। इस सीन के लिए उनको करीब 12 घंटे भीगना पड़ा था। मनीषा बताती हैं कि संजय लीला भंसाली को वो शॉट चाहिए था और जब तक वो शॉट हुआ पानी पूरी तरह से गंदा हो चुका था और उनका रोम रोम गंदे पानी से भीग चुका था।

शूटिंग के खत्म के होने के बाद मनीषा कोइराला बताती हैं कि वो बुरी तरह से थक गईं थीँ। गौरतलब है मनीषा कोईराला ने इस वेब सीरीज में मलिका जान का किरदार निभाया है। कैंसर से लड़कर वापसी आईं मनीषा अब पीछे मुड़कर नहीं देखेंगी।

मनीषा कोइराला को लेकर मशहूर है ये किस्सा

सौदागर और मन जैसी फिल्मों में अपनी खूबसूरती और सादगी के लोगों को दीवाना बनाने वाली मनीषा कोइराला को लेकर एक किस्सा मशहूर है। कहा जाता है कि उनको नशे की लत लग गई थी। वो काफी शराब पीने लगी थीं।

इसका असर ये हुआ कि वो इंड्स्ट्री से धीरे धीरे आउट होने लगीं। लेकिन जब उनको लगा कि अब संभलना चाहिए तो उनकी जिंदगी में तूफान आ गया। अभिनेत्री को कैंसर ने जकड़ लिया। इसके बाद वो कैंसर से लड़ीं और आज वो ठीक हैं।

More from Filmibeat

Read more about: manisha koirala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X