'ऐश्वर्या राय को सिर्फ एक बात का मलाल..इस एक्ट्रेस की फिल्म क्यों नहीं की'
बॉलीवुड में एक्टर भले पिछले 25 सालों से ज्यादा समय से सलमान खान , शाहरूख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन राज कर रहे हों लेकिन लेकिन इनके सामने कई एक्ट्रेसेस ने अपना शानदार समय देखा और चली गईं। कई तो अब गुमनाम भी हो चुकी हैं।मनीषा कोईराला भी ऐसी हीं एक्ट्रेस हैं जिनके साथ शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान सहित कई सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं।
[करियर हो या लाइफ..रॉयल अंदाज हर जगह..हर समय..ये 'खान' हैं बेस्ट!]
मनीषा कोईराला ने भी अपना शानदार समय देखा है। एक समय ऐसा भी था जब मनीषा कोईराला की हर फिल्म सुपरहिट होती है और मनीषा कोईराला जो रोल कर लें एक्ट्रेसेस वही फिल्म करना चाहती थी।कुछ ऐसा उनका स्टारडम था। मनीषा कोईराला आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

मनीषा कोईराला वैसे तो नेपाल की रहने वाली हैं और उनके दादा जी नेपाल के प्रधानमंत्री भी रह जुके हैं। सिर्फ दादा जी नहीं मनीषा कोईराला के चाचा गिरजा प्रसाद कोईराला भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनीषा कोईराला अपनी पूरी लाइफ इंडिया में ही रहीं और आगे भी रहेंगी।
उन्होंने सौदागर से लेकर कई शानदार फिल्में की। सिर्फ हिंदी नहीं बल्कि उन्होंने तमिल फिल्में भी की। आप उनके स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ऐश्वर्या राय ने एक बार कहा था कि उन्हें अगर कोई फिल्म ना कर पाने का मलाल है तो वो खामोशी द म्यूजिकल ना कर पाने का है।
[पांच भाषाओं में कई फिल्में..हर जगह सुपरस्टार..कोई दूसरा नहीं हो सकता ऐसा!]
मनीषा कोईराला की एक्टिंग और मुस्कान के लोग कायल थे। लेकिन मनीषा कोईराला की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही जिस मायने में वो आगे बढी और जिस तरह के परिवार से आती थीं।फिल्मों के इतर मनीषा की निजी जिंदगी बेहद उतार-चढाव से भरी रही, यहां तक कि उन्हें शराब के लिए धक्के खाने पड़े।
सलमान, शाहरुख, आमिर, गोविंदा, संजय दत्त जैसे सितारों के साथ उन्होंने काम किया। मनीषा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के लिए मशहूर हुईं, उनको शराब और ड्रग्स की ऐसी लत लगी कि इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।खुद पर से कंट्रोल हट जाने के बाद वो कई बार पब्लिक प्लेस पर गुस्सा और झगड़ा करते भी नजर आई।
मनीषा कोईराला ने 2010 में सम्राट दहल से शादी की। सम्राट दहल से उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली। 2012 में उनका तलाक हो गया। 2012 में ही मनाषा कोईराल के जवन में सबसे कठिन समय तब आया जब उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया।
मनीषा को कैंसर से पार पाने के लिए एक लंबे उपचार से गुजरना पड़ा। उन्होंने कैंसर से लड़ाई जीत ली।उनकी सबसे अच्छी बात ये रही की वो कभी भी अपनी निजी आदतों का नेचर का असर करियर पर नहीं पड़ने दी। कोई भी मुश्किल आया वो आगे बढ़ते ही रहीं। 2012 के बाद 2015 में मनीषा ने फिर से फिल्मों में वापसी की। मनीषा लगातार फिल्में कर रही हैं, हालांकि उनको बहुत बड़े रोल अब नहीं मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications





