12 अफेयर और एक टूटी शादी के बावजूद 53 की उम्र मे प्यार के लिए तरस रही एक्ट्रेस, बोलीं- मैं गलत मर्दों के साथ..

Manisha Koirala

मनीषा कोइराला बॉलीवुड की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 53 साल की उम्र में भी आज वह सिंगल लाइफ जी रही है। अब हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है। फिल्म फेयर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने इस बात को नोटिस किया है कि मैं सिर्फ गलत मर्दों के प्यार में क्यों पड़ी?

मनीषा कोइराला ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं यही सोचती थी कि मैं बार-बार ऐसा क्यों करती हूं। मेरे साथ कुछ तो गड़बड़ है जो मैं सिर्फ और सिर्फ सबसे ज्यादा परेशान रहने वाले या फिर गलत इंसान की तरफ आकर्षित हो जाती हूं। मैंने अपने अंदर झांक कर देखा और इस पर काम किया कि मुझे क्या परेशान कर रहा है।"

मनीषा कोइराला ने इस पर आगे कहा कि वह भले ही अब अकेली है और अब वह किसी के साथ में भी कोई संबंध रखना नहीं चाहती है। वह ज्यादा बातचीत और मिलने जुलने से भी परहेज करती है। उन्हें अभी भी ऐसा लगता है कि उन्हें खुद पर काम करने की आवश्यकता है।

मनीषा ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि बार-बार खराब रिश्तों में आने के बाद उनका प्यार पर से भरोसा उठ गया है और वह आज भी यही उम्मीद लगाए हुए बैठी है कि उन्हें कोई अच्छा और सच्चा साथी मिलेगा जो उनको समझेगा और उनके प्रति ईमानदार भी रहेगा।

लेकिन अगर हम मनीषा कोइराला के फिल्मी करियर की बात करें तो वह एक आउटसाइडर थी और काफी मासूम भी थी। वह नेपाल से इंडस्ट्री में आई थी और उन्होंने बताया कि वह काफी नादान थी और सही-गलत का फर्क नहीं कर पाती थी। उन्हें ऐसा लगता था कि अकेलेपन को एक प्रेमी या साथी भर देता है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मनीषा कोइराला 90 के दशक की एक पापुलर एक्ट्रेस थी और उनका 12 लोगों के साथ में अफेयर को लेकर नाम भी जोड़ा गया था। इस लिस्ट में नाना पाटेकर से लेकर विवेक मुशरान और प्रशांत चौधरी जैसे लोग थे। हालांकि हर बार प्यार में धोखा खाने के बाद उन्होंने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी की। लेकिन शादी के 2 साल में ही तलाक हो गया और तभी से वह सिंगल है।

More from Filmibeat

Read more about: manisha koirala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X