सलमान से अजय देवगन तक ताबड़तोड़ रोमांस, अब 300 करोड़ी कमबैक, 10 Pics चौंका देंगी
इन दिनों कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। रेस 3 के अलावा रणबीर कपूर की संजू भी आए दिन सुर्खियो में बनी हुई है। हर दिन इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलग-अलग लुक्स के पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ रणबीर कपूर के सारे लुक्स रिवील किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की बाकी स्टार कास्ट को अभी तक छुपाकर रखा गया है। हालांकि एक्टर्स और एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ चुका है लेकिन ये अभी तक रिवील नहीं किया गया है कि कौन सी एक्ट्रेस या एक्टर किस किरदार में नजर आएंगे।
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी बायोपिक में जहां रणबीर कपूर ने संजय के रोल में सभी को चौंका दिया है। वहीं एक एक्ट्रेस ने भी लोगों को कुछ ऐसा ही शॉक दिया है। ये एक्ट्रेस हैं मनीषा कोइराला, मनीषा इस फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनका फर्स्ट लुक लीक हो चुका है। इस लुक में मनीषा ने वाकई कर किसी को चौंका दिया है।

बात करें मनीषा के करियर की तो वे काफी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूक्ष रही थीं। जिसके चलते वे पर्दे से एकदम गायब थीं। जिसके बाद वे एक फिल्म में नजर तो आईं लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही और अब संजू के साथ मनीषा कोइराला का ये धमाकेदार कमबैक होगा। मनीषा 90s के दौर की सबसे खूबसूरत, हॉट और टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से गिनी जाती हैं, जो आज के दौर में कुछ खास नहीं कर पा रही हैं। आगे देखें 90s की इस सुपरस्टार की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें क्यों धमाकेदार होगा इनका कमबैक-


Click it and Unblock the Notifications











