जब शादी के 6 महीने बाद ही मनीषा कोइराला के पति बन गए थे उनके दुश्मन, बोलीं- 'मेरे सपने पूरे नहीं हो सकते...'

Manisha Koirala, Samrat Dahal

Manisha Koirala Break Silence On Divorce: मनीषा कोइराला 90 के दशक की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें सौदागर से लेकर अग्निसाक्षी और गुप्त फिल्म भी शुमार है। लेकिन एक वक्त आया जब मनीषा कोइराला की तुलना लोगों ने आईकॉनिक एक्ट्रेस नरगिस से की थी।

मनीषा कोइराला की प्रोफेशनल लाइफ जितनी जबरदस्त रही, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखे। पहले तो उनका नाम नाना पाटेकर के साथ में जोड़ा गया और बाद में दोनों की ब्रेकअप की खबरों को लेकर बॉलीवुड गलियारों में विवाद हुआ। बाद में मनीषा ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी रचाई।

इसी के अलावा मनीषा कोइराला ने साल 2010 में अपने से 7 साल छोटे बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ काठमांडू में शादी रचाई। इसकी खबर मीडिया तक को नहीं दी गई थी और इसे अरेंज मैरिज कहा गया। कुछ वक्त बाद खबर मिली कि मनीषा फेसबुक के जरिए सम्राट से मिली। दोनों करीब आए और बाद में शादी करने का फैसला ले लिया था।

हालांकि आपको बता दें कि सम्राट और मनीषा कोइराला की शादी के 6 महीने के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लग गए थे। एक्ट्रेस ने खुलेआम इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह पति सम्राट से तलाक लेना चाहती हैं। शादी के सिर्फ 2 साल के बाद साल 2012 में दोनों ने आपसी सहमति के साथ में तलाक ले लिया था।

तलाक के बाद मनीषा कोइराला ने चुप्पी तोड़ी और कहां की शादी को लेकर उनके ख्यालात बिल्कुल सपनों की तरह थे और वह कभी पूरे नहीं हो सकते। उन्होंने इसको लेकर किसी को भी दोषी नहीं ठहराया और गलती सिर्फ खुद की बताई। एक्ट्रेस ने तो इस पर यह भी कहा कि अगर आप साथ नहीं रह सकते तो अलग हो जाना बहुत ज्यादा बेहतर है।

मनीषा कोइराला ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी कहा की शादी के 6 महीने बाद ही मेरा पति मेरा दुश्मन बन चुका था। किसी भी महिला के लिए इससे बड़ा और क्या ही हो सकता है? हालांकि आपको बता दें कि मनीषा कोइराला इन दिनों एक सिंगल लाइफ जी रही है और फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्होंने दूरी बनाई हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: manisha koirala samrat dahal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X