रानी मुखर्जी की मां का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए थे मनीष मल्होत्रा... आज तक है कुंआरे, जानिए क्यों किया ऐसा

सपना होता है। उन्होंने बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर कई बिग बजट फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यशराज बैनर और धर्मा प्रोडक्शन की फिल्मों में वह सबसे ज्यादा काम करते हुए नजर आए। बॉलीवुड के कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि उनके बनाए हुए कपड़े ही पहनते हैं।
करण जौहर ने सुनाया किस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि "कुछ-कुछ होता है फिल्म की शूटिंग के वक्त यह एक फनी इंसीडेंट्स हुआ था। रानी मुखर्जी के साथ में एक सीन शूट करना पड़ा और इस सीन में उनका मंगलसूत्र पहने हुए दिखाया जाना था। लेकिन मनीष मंगलसूत्र लाना भूल गए थे। मंगलसूत्र उसे सेन के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक था और मनीष मल्होत्रा को यह भी पता था कि मुझे इसके बारे में अगर पता चलता है तो मैं बहुत गुस्सा करूंगा।"
रानी मुखर्जी की मां का मंगलसूत्र लेकर भाग गए थे मनीष मल्होत्रा
करण जौहर ने आगे यह भी बताया कि "बाद में मंगलसूत्र लाने के लिए मनीष मल्होत्रा भाग कर वैनिटी वैन पहुंचे। वहां पर रानी मुखर्जी की मां आराम कर रही थी। मनीष मल्होत्रा ने बिना कुछ कहे सुने रानी की मां का मंगलसूत्र उतार और उसे छीनकर सेट पर ले गए। लेकिन जब सीन खत्म हुआ तो बाद में मैंने देखा की रानी मुखर्जी की मां बहुत ही ज्यादा नाराज थी और चिल्लाते हुए सबके सामने वह कह रही थी कि मनीष ने उनसे सुहाग की निशानी छीनी है। इस सब के बाद में काफी ज्यादा बवाल मच गया था।"
रानी मुखर्जी की मां हो गई थी बहुत गुस्सा
इसी दौरान करण ने आगे यह भी बताया कि "रानी मुखर्जी की मां बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो गई थी। लेकिन बाद में हमें पता चला की रानी मुखर्जी ने जो मंगलसूत्र पहना हुआ है वह उनकी मां का ही था।" जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म कुछ कुछ होता है काफी ज्यादा हिट और पॉपुलर फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा शाहरुख खान और काजोल भी नजर आए थे। जिनके कपड़े भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए थे।


Click it and Unblock the Notifications











