..................... Mandira Bedi Shared Her Experience Of Dilwale Dulhaniya Le Jayenge Shah Rukh Khan Kajol - Hindi Filmibeat

DDLJ में 'प्रीती' संग हुआ था ऐसा सुलूक, सेट पर बुरी तरह रोने लगी थी हसीना, बोलीं- उन्होंने मुझे आदमियों...

Mandira Bedi Shah Rukh Khan Dilwale Dulhania Le Jayenge

Mandira Bedi On DDLJ: शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में मंदिरा बेदी को भी देखा गया था और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया था। मंदिरा बेदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी सालों से एक्टिव है और उन्हें टीवी सीरियल्स में भी देखा गया है। यहां तक कि वह क्रिकेट कमेंट्री भी कर चुकी हैं।

लेकिन अब हाल ही में मंदिरा बेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर कुछ खुलासे किए हैं और अपने एक्सपीरियंस को भी साझा किया है। दरअसल मंदिरा बेदी ने इस फिल्म में प्रीति नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। अब इस फिल्म में अपने अनुभव को लेकर एक्ट्रेस ने बात की है।

मंदिरा बेदी ने इस पर कहा कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि सरोज खान ने मुझसे कहा था कि तुम बिल्कुल सनी देओल के तरह कंधे हिला रही हो। तुमको अपनी कमर को भी हिलाना है। महिलाएं कमर हिलाती हैं और आदमी को गंदा हिलाना चाहिए। मैंने उन्हें कहां की यह अच्छी शुरुआत बिल्कुल भी नहीं है और मेरे अंदर बहुत कम ग्रेस था।"

मंदिरा बेदी आगे कहती है कि "मैं दौड़ सकती थी और सामान भी उठा सकती थी। लेकिन अदाएं नहीं दिखा सकती थी। ऐसी अदाएं मुझ में है ही नहीं और यह कहकर मैं रोने लग गई थी। यह सब कुछ मेरे लिए बहुत डरावना था। डीडीएलजे की 'प्रीती' जितनी शांत और सीधी लड़की थी वही 'शांति' सीरियल में उनमें कॉन्फिडेंस आया और बिल्कुल अलग रोल देखने को मिला।"

हालांकि आपको बता दें कि अब मंदिरा बेदी की उम्र 52 साल की हो चुकी है और फिल्म को रिलीज हुए भी पूरे 29 साल हो गए हैं। बाद में अभिनेत्री ने घर जमाई से लेकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी और शादी के लड्डू जैसे शोज और फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस की राज कौशल के साथ शादी हुई थी जिनका 2021 में निधन हो गया। अभिनेत्री के दो बच्चे हैं जिनकी वह अकेले परवरिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X