पति की मौत के बाद नए रिलेशनशिप में 51 साल की एक्ट्रेस, 2 बच्चों की मां हुई रोमांटिक तो मिल रहे हैं ताने

मशहूर अभिनेत्री, प्रोड्यूसर, फैशन डिजाइनर और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि 51 साल की एक्ट्रेस इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है. दरअसल उनके पति और फिल्म मेकर राज कौशल का जून 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. इसके बाद में एक्ट्रेस काफी ज्यादा सदमे में आ गई थी और पूरी तरीके से टूट गई थी. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी बहुत ही बखूबी निभाई. लेकिन अब ऐसा नजर आ रहा है कि दोनों बच्चों की परवरिश करने के लिए उन्हें एक पार्टनर मिल चुका है.
मंदिरा बेदी और आदित्य मोटवानी की रोमांटिक तस्वीरें
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दोनों मंदिरा बेदी की 1 साल पुरानी तस्वीर खूब तेजी से इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आ रही है. इन तस्वीरों में वह अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ में रोमांटिक पोज देती हुई दिखाई दे रही है. बता दे कि यह तस्वीर स्विमिंग पूल की है जिसमें वह अपने दोस्त के साथ में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है और उन्होंने भी बिकिनी पहन रखी है. दरअसल मंदिरा बेदी के करीबी दोस्त का नाम आदित्य मोटवानी है.
थाईलैंड वेकेशन की तस्वीरों को मंदिरा बेदी ने पिछले साल किया था शेर
मंदिरा बेदी और आदित्य मोटवानी की यह तस्वीर थाईलैंड वेकेशन की है. यहां तक की एक तस्वीर में मंदिरा बेदी को आदित्य की नाक में उंगली करते हुए देखा जा रहा है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह तस्वीर उन्होंने आदित्य के बर्थडे पर पिछले साल में साझा की थी और कैप्शन में लिखा था कि "यह तस्वीर बताती है कि आप मेरे लिए क्या हो."
मंदिरा बेदी तस्वीरों पर हुई ट्रोल
इसी के साथ मंदिरा बेदी ने आगे यह भी लिखा कि हम एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं और हमारा बंधन कैसा है. मैं तुम पर कितना विश्वास करती हूं. खुशियां, प्यार और सफलता भी तुम्हें मिले. लव यू 17 साल की उम्र से मेरे बहुत ही प्यारे दोस्त. इन दोनों मंदिरा बेदी की इन तस्वीरों पर काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिल रहा है और वह काफी लोगों के बीच में ट्रोल भी हो रही है.
मंदिरा बेदी को यूजर्स ने सुनाई जमकर खरी खोटी
मंदिरा बेदी की पिछले साल की इन तस्वीरों पर जमकर लोगों ने कमेंट किया और साथ ही साथ आपत्ति भी जताई. एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि "पति की मौत को 2 साल भी नहीं हुए." एक और यूजर ने निशाना साधते हुए लिखा कि "सेलिब्रिटी की लाइफ में पार्टनर बदलने बहुत ही आम बात हो चुकी है." यहां तक की कुछ लोगों ने मंदिरा बेदी को सपोर्ट किया और एक यूजर ने इस पर लिखते हुए कहा कि "वह दोबारा प्यार पाने की हकदार है."


Click it and Unblock the Notifications












