..................... Mandira Bedi reveals she went into postpartum depression when she gave birth to her son - Hindi Filmibeat

जब इस हसीना को पैदा हुआ बच्चा नहीं आया पसंद, कमरा बंद कर बहाए आंसू, बोलीं- मेंढक जैसे...

Mandira Bedi Pregnancy Experience

Mandira Bedi Pregnancy Experience: मंदिरा बेदी ने टीवी के अलावा फिल्मों और बतौर होस्ट भी काम किया है। आज के वक्त में वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बनी हुई है। अब हाल ही में उन्होंने अपनी पहली बार मां बनने की जर्नी को साझा किया और साथ ही पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर भी जिक्र किया।

मंदिरा बेदी ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ़ बॉम्बे के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि "जब मैंने पहली बार अपने बेटे को देखा तो मैं उसके साथ में कनेक्ट नहीं कर पा रही थी। लेकिन समय के साथ-साथ और धीरे-धीरे मैंने उसके साथ में कनेक्शन बना लिया था। जब मैं उसे पहली बार देख रही थी तो मुझे ऐसा लगा कि किस मेंढक को यह लोग मेरे पास ले आए हैं।"

मंदिरा बेदी ने आगे कहा कि "मुझे खुद को भूल कर उसकी देखभाल करनी थी और मैं अपनी आजादी दाव पर लगाने जा रही थी। यही बात मेरे दिमाग में लगातार चलती रही। पहली बार उसको देखने के बाद मुझे उससे प्यार करने तक का मन नहीं कर रहा था। तब मैं पोस्टपार्टम डिप्रेशन में आ गई और मैंने उसे प्यार करने में बहुत समय लिया।"

मंदिरा बेदी बताती है कि "मुझे किसी ने भी पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर कुछ भी नहीं बताया था। मुझे बेबी हुआ और मैं उससे कनेक्ट नहीं कर पा रही थी। जब मैं घर पर गई तो मैं काफी रोई। डॉक्टर भी मुझे कह रहे थे कि तुम्हारे हारमोंस बहुत गड़बड़ है और इस दौरान ऐसा होता है, इसीलिए सबर रखो और सब ठीक हो जाएगा।"

टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री मंदिरा बेदी आगे कहती है कि "मेरे पति ने भी उस वक्त मुझे बहुत सपोर्ट किया। प्रेगनेंसी के वक्त मेरा 22 किलो वजन बढ़ गया था और डिलीवरी के बाद में खुद को महसूस ही नहीं कर पा रही थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि आखिरकार मैंने अपने शरीर के साथ में क्या कर लिया है।"

Read more about: mandira bedi raj kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X