मंदिरा बेदी की साड़ी पर मचा था बवाल, क्रिकेट की हॉट एंकर- DDLJ में किया शाहरुख से प्यार- बोल्ड Pics
मंदिरा बेदी को केवल एक्ट्रेस और मॉडल कहना गलत होगा। वह एक ऐसी लड़की हैं जिन्होंने एक्टिंग के अलावा फैशन डिजाइनिंग और क्रिकेट होस्टिंग भी रह चुकी हैं। वही मंदिरा बेदी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह इंडस्ट्री व फैंस के बीच अपनी बोल्डनेस और फिटनेस को लेकर खासा चर्चित रहती हैं। एक्टिंग की बात हो या उनके जलवों की, वह हर बार फैंस को खुश कर देती हैं। खास बात ये है मंदिरा एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ साथ फैशन डिजाइनर भी हैं। लेकिन हैरान आप तब होंगे जब आपको याद दिलवाएंगे कि एक बार वह अपनी साड़ी को लेकर विवाद में आई थीं।
टीवी प्रसेंटर के तौर पर भी फैंस मंदिरा को देख चुके हैं। वहीं मंदिरा को लोकप्रियता दूरदर्शन के सीरियल 'शांति' से मिली। इसके बाद वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आईं। वहीं क्रिकेट प्रेमी भी मंदिरा से जरूर रूबरू हैं क्योंकि वह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2003 और 2007 में होस्ट करती नजर आ चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं मंदिरा बेदी की दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications











