'वेलेंटाइन डे' पर राज कौशल ने की मंदिरा बेदी से शादी, 2 बच्चों के साथ ये रोमांटिक तस्वीरें कर देंगी भावुक

बॅालीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल के निधन ने बॅालीवुड इंडस्ट्री को चौंका दिया। फिल्म इंडस्ट्री से अधिक ये सच्चाई मंदिरा बेदी और उनके परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आयी है।

राज कौशल और मंदिरा बेदी के बीच प्यार और विश्वास इतना गहरा था कि कई बार दुनिया के सामने ये जाहिर भी हुआ है। इससे अधिक खूबसूरत क्या होगा कि दोनों ने शादी का फैसला भी प्यार के दिन यानी कि वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी 1999 को किया। इसके बाद पति-पत्नी के तौर पर दोनों ने शादी के 11 साल बाद माता-पिता बनने का फैसला भी जिम्मेदारी के साथ लिया।

mandira bedi, raj kaushal

अपने बेटे का नाम वीर रखा। पिछले साल जुलाई 2020 में कोरोना लॅाकडाउन के दौरान दोनों ने एक प्यारी सी बेटी भी गोद ली। लेकिन किस्मत का फैसला कुछ और ही था। राज कौशल के निधन से मंदिरा बेदी किस तरह फिर से खुद को खड़ा करेंगी इसकी गवाही तो वक्त देगा।

लेकिन इस बीच चलिए हम आपको दोनों की लव स्टोरी के साथ दिखाते हैं एक रोमांटिक तस्वीरें, जो आपको भावुक कर देंगी। मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात साल 1996 में एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। चलिए आपको दोनों की रोमांटिक फोटोज भी दिखाते हैं।

एक ऑडिशन के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

एक ऑडिशन के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

साल 1996 में फिलिप्स-10 के एक ऑडिशन के दौरान मंदिरा बेदी और राज कौशल की मुलाकात हुई थी। राज कौशल उस दौरान मुकुल आनंद के चीफ असिस्टेंट हुआ करते थे।

राज कौशल ने मंदिरा बेदी में देखा सच्चा प्यार

राज कौशल ने मंदिरा बेदी में देखा सच्चा प्यार

बताया जाता है कि ये पहली मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। साल 1996 के अंत तक दोनों सीरियस रिलेशनशिप में आ गए। राज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मंदिरा से तीन मुलाकात के बाद ही मुझे लगा कि सच्चा प्यार मिल गया।

14 फरवरी 1999 को हुई मंदिरा और राज की शादी

14 फरवरी 1999 को हुई मंदिरा और राज की शादी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदिरा के माता-पिता एक निर्देशक से बेटी की शादी के लिए तैयार नहीं थें। लेकिन फिर परिवार मान गया और 14 फरवरी 1999 को दोनों ने शादी कर ली।

शादी के 12 साल बाद मां बनने का फैसला

शादी के 12 साल बाद मां बनने का फैसला

शादी के 12 साल बाद मंदिरा बेदी ने मां बनने का फैसला करियर को साइड में रखते हुए लिया। जिसमें उनके पति राज ने उनका साथ दिया। इस दौरान मंदिरा की उम्र 39 साल थी।

राज ने कहा था मुझे मंदिरा बेदी पर पूरा यकीन है

राज ने कहा था मुझे मंदिरा बेदी पर पूरा यकीन है

मंदिरा और राज की शादी में तीसरे की एंट्री को लेकर भी खबरें उड़ी थीं। उस दौरान राज कौशल ने कहा था कि उन्हें अपनी शादी और मंदिरा पर पूरा यकीन है।

राज कौशल और मंदिरा बेदी की एक प्यारी सी बेटी तारा

राज कौशल और मंदिरा बेदी की एक प्यारी सी बेटी तारा

बेटे के जन्म के बाद मंदिरा बेदी और राज कौशल ने बेटी को 28 जुलाई 2020 को गोद लिया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम तारा है।

राज कौशल और मंदिरा बेदी की फोटो

राज कौशल और मंदिरा बेदी की फोटो

राज कौशल और मंदिरा बेदी कई फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मंदिरा बेदी और राज कौशल का रोमांस

मंदिरा बेदी और राज कौशल का रोमांस

मंदिरा बेदी का इंस्टाग्राम राज और उनके बच्चों के साथ फैमिली फोटोज से भरा पड़ा हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X