Dawood Ibrahim और Abu salem के साथ इन एक्ट्रेसेस ने रखा खास संबंध, बर्बाद हुआ करियर

Dawood Ibrahim, Abu salem, mandakini, monica bedi

Dawood Ibrahim-Abu salem: अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बॉलीवुड से खास नाता रहा है। दाउद का नाम बॉलीवुड की एक खूबसूरत एकट्रेस के साथ जुड़ा है। बॉलीवुड इडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम जैसे डॉन के साथ संबंध रखकर अपना करियर और अपनी पर्सनल लाइफ बर्बाद कर ली। आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारें में बताएंगे।

1. ममता कुलकर्णी-

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ सबसे पहला नाम ममता कुलकर्णी का जुड़ा था। ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से ऐसा जुड़ा कि उनका पूरा करियर चौपट हो गया। डॉन विक्की गोस्वामी से शादी करके उन्होंने अपने करियर पर ब्रेक लगा दिया, यहां तक कि एक्ट्रेस को ड्रग्स केस के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। ममता की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ आज बर्बाद हो चुकी है।

2. मंदाकिनी-

इस लिस्ट में दूसरा नाम मंदाकिनी का आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी का नाम भी अंडरवर्ल्ड के साथ काफी जुड़ा। 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से मंदाकिनी ने अपना जादू चलाया लेकिन बाद में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ने उनके करियर के लिए धब्बा साबित हुआ। यहां तक कि एक मैच के दौरान एक्ट्रेस की दाऊद के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी हालांकि एक्ट्रेस ने हर बार दाऊद से अपने रिश्ते को लेकर इनकार किया है। परंतु सच कभी भी छुपता नहीं है।

3. मोनिका बेदी-

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जुड़ा था। दोनों का रिश्ता सबको पता था। यहां तक कि इस रिश्ते के चक्कर में एक्ट्रेस को जेल तक जाना पड़ गया था। इसके बाद मोनिका जेल से तो बाहर आईं लेकिन उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

4.अनीता अयूब-

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता अयूब का भी शामिल होता है। एक्ट्रेस अनीता अयूब का नाम भी अंडरवर्ल्ड से जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार जावेद सिद्दीकी ने अनीता को फिल्म में लेने से मना कर दिया था तो दाऊद ने उनको मरवा दिया था। दाऊद और अनीता का रिश्ता काफी मशहूर रहा है। अनीता का करियर और उनकी पर्सनल लाइफ सब बर्बाद हो चुकी थी।

खैर इस वक्त दाऊद काफी चर्चा में है। दुनिया के सबसे बड़े दुश्मन दाऊद इब्राहिम को लेकर इस वक्त कई खबरें आ रही है। कहा जा रहा है कि दाऊद को किसी ने जहर दे दिया है और वो इस वक्त पाकिस्तान के कराची अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर है। पाकिस्तान के कई मीडिया रिपोर्ट्स में दाऊद को जहर देने को लेकर दावा किया गया है, लेकिन अब तक इस खबर की किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X