..................... Mandakini madhuri dixit Raveena tandon katrina kaif kareena kapoor waterfall Scenes - Hindi Filmibeat

झरने के नीचे नहा कर रातों-रात स्टार बन गई थी ये एक्ट्रेस, सीन देखकर धड़का लोगों का दिल

Mandakini water fall scenes

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी है और आपको बता दें कि यहां पर कई सारे एक्ट्रेसेस आई और गई भी। लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जिन्होंने कुछ ऐसे बोल्ड सीन फिल्मों में दिए कि वह रातोंरात स्टार तो बनी लेकिन वह हमेशा के लिए लोगों के जहन में बस गई। आज हम कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने झरने के नीचे बोल्ड सींस देकर काफी सुर्खियां बटोरी और दर्शकों का भी खूब दिल धड़का दिया।

मंदाकिनी

मंदाकिनी बॉलीवुड की जानी-मानी हिंदी फिल्मों की मशहूर हसीनाओं में से एक मानी जाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में काफी अच्छा काम किया जिसके बाद में दर्शकों के दिलों में वह बस गई थी। मंदाकिनी ने झरने के नीचे नहाते हुए कुछ ऐसे सीन दे दिए थे कि लोगों ने भूले नहीं भूला पाते हैं। इस सीन में एक्ट्रेस ने सफेद रंग की पतली सी साड़ी पहनी थी।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित भी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी हसीनाओं में से एक मानी जाती है। बता दें कि उन्होंने फिल्म 'हिफाजत' में झरने के नीचे अपना हुस्न दिखाकर हर किसी की रातों की नींद उड़ा दी थी। इसी के साथ उन्होंने कई सारी फिल्मों में पानी के नीचे अपने बोल्ड सीन देकर हर किसी का दिल चुरा लिया।

रवीना टंडन

रवीना टंडन का 'टिप टिप बरसा पानी' हर किसी के दिलों को अंदर से मचलने पर मजबूर कर देता है। इस गाने में एक्ट्रेस ने पीली साड़ी पहने हुए हर किसी का दिल धड़का दिया था। बताया तो यह भी जाता है कि इस गाने के दौरान एक्ट्रेस को बहुत ही तेज बुखार था और पीरियड्स में उन्होंने यह शूटिंग की थी।

करीना कपूर

करीना कपूर वैसे तो अपनी खूबसूरती के लिए वह काफी जानी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म 'अशोक' में झरने के नीचे नहाते हुए हर किसी का दिल धड़काया था। इतना ही नहीं उन्होंने फ़िल्म 'खुशी' के गाने 'आई रे आई रे ख़ुशी' में भी पानी के अंदर आग लगा दी थी।

कटरीना कैफ

कैटरीना कैफ तो हमेशा से ही अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रही है। बता दें कि उन्होंने 'दे दनादन' के गानेमें झरने के नीचे अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना दिया था। बता दें कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ में पीले रंग की साड़ी पहने हुए काफी जमकर रोमांस भी किया।

Read more about: mandakini madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X