मंदाकिनी ने सालों बाद 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म के बोल्ड सीन पर तोड़ी थी चुप्पी, सुनकर रह जाएंगे दंग

Mandakini Breaks Her Silence On Bold Scenes: मंदाकिनी 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। बता दें कि उन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने बोल्ड और बेहद ही सेंशुअल सीन दिए थे। साल 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म से मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थी। फिल्म में उन्होंने सफेद साड़ी पहने झरने के नीचे नहाते हुए सीन दिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंदाकिनी के दूसरे सीन में उन्हें बच्चों की ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए देखा गया। इन दोनों ही सीन में एक्ट्रेस ने अंग प्रदर्शन किया और इसके चलते उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी की गई थी। लेकिन 37 साल के बाद साल 2022 में उन्होंने आलोचना को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी।
इस पर मंदाकिनी ने कहा था कि "वह ब्रेस्टफीडिंग सीन नहीं था और उसे इस तरीके से दिखाया गया था कि वह लगे कि मैं ब्रेस्ट फीड करवा रही हूं। अगर मैं इस सीन को पूरी तरीके से बताऊं तो यह काफी लंबा हो जाएगा। जो सीन में क्लीवेज दिख रहा था वह भले ही बड़ा लग रहा था लेकिन इसे तकनीकी सहायता के साथ शूट किया गया था।"
मंदाकिनी ने तो यह भी कहा कि "आज के वक्त में जो फिल्मों में अंग प्रदर्शन किया जा रहा है उसके मुकाबले तो वह कुछ भी नहीं था। उस जमाने में हम इस पर बात भी नहीं कर पाते थे। यह सब बहुत ही ज्यादा पूरे सीन हुआ करते थे और आज के समय में सब कुछ सेक्सुअलिटी के लिए किया जाता है।"
मंदाकिनी ने काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म जोरदार में उन्होंने आखिरी बार काम किया। एक्ट्रेस ने डॉक्टर रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी की और इंडस्ट्री छोड़ दी। मंदाकिनी और ज्यादा विवादों में तब आई जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ उनकी फोटो वायरल हुई।


Click it and Unblock the Notifications











