धुएं की तरह पर्दे से गायब हुईं ये 6 एक्ट्रेस, एक की तो 20 फिल्में करने के बाद ही हुई ऐसी हालत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी लोग अपना हाथ आजमाने के लिए आते हैं लेकिन कामयाब कोई कोई ही हो पाता है. ऐसी ही फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्री आई जो कि अपनी एक फिल्म के बाद मानो गायब हो गई. उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली. यहां तक कि इनमें कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी शामिल है जिन्होंने बड़े पर्दे पर कई सारे बड़े अभिनेताओं के साथ में काम किया. बता दें कि आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी एक फिल्म हिट होने के बाद में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. फिर वह अपनी एक बड़ी हिट के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गई.
मंदाकिनी
मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' में काम किया. जिसमें वह काफी सुर्खियों में आ गई. इस फिल्म के बाद में उन्हें कई सारी और फिल्मों में भी देखा गया. उनकी सारी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हुई. जिसके बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गई थी.
अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल 90 के दशक की बेहद ही मशहूर हसीना मानी जाती है. बता दें कि फिल्म आशिकी में उन्होंने रातों-रात काफी नाम कमा लिया था. लेकिन इस फिल्म के बाद में उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई और बाद में वह इंडस्ट्री से गायब हो गई.
भाग्यश्री
भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ में 'मैंने प्यार किया' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट गई थी. लेकिन भाग्यश्री को उसके बाद में वह पहचान हासिल नहीं हो पाई जो उन्हें इस फिल्म से हासिल हुई थी.
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत रणबीर कपूर के साथ में की और इतना ही नहीं उन्होंने साथ में रॉकस्टार फिल्म में काम किया. बता दें कि उन्हें हाउसफुल 3 और अमावस में भी देखा गया. आज भी एक्ट्रेस बड़ी हिट फ़िल्म के इंतज़ार में हैं.
ट्यूलिप जोशी
ट्यूलिप जोशी ने यशराज की फिल्म मेरे यार की शादी है मैं काम किया और वहां से काफी सुर्खियां बटोरी. इस फिल्म के बाद में एक्ट्रेस ने 20 फिल्मों में काम किया लेकिन किसी ने भी वह सफल नहीं हो पाए और ना ही कोई फिल्म हिट गई.
गायत्री जोशी
गायत्री जोशी ने अपने पूरे करियर में एक ही फिल्म में काम किया और उसी से काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी. दरअसल आपको बता दें कि 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में उन्हें देखा गया था और बाद में वह इंडस्ट्री से गायब हो गई.


Click it and Unblock the Notifications











