टॉपलेस फोटोशूट के चलते विवादों में आई 90 के दशक की अभिनेत्री, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के चलते बर्बाद हुआ करियर

Mamta Kulkarni Controversies: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी का बोलबाला था और आपको बता दें कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी थी। लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने अपनी अदाकारी के चलते बॉलीवुड में काफी जल्दी एक खास पहचान बनाई थी। उन्होंने आमिर खान से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ काम किया। इसके बावजूद उनके करियर पर ग्रहण लग गया।
कुछ खबरों के अनुसार ममता कुलकर्णी अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के चलते काफी बदनाम हो गई थी। दरअसल कई बार ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम के लिए प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के पास अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आया करते थे। इसीलिए ना चाहते हुए भी उन्हें ममता को फिल्मों में काम देना पड़ता था। इसी के अलावा ममता कुलकर्णी एक टॉपलेस फोटोशूट के चलते भी सुर्खियों में आई। इसके चलते काफी कंट्रोवर्सी भी हुई।
लेकिन फिर ममता कुलकर्णी ने साल 2002 में विक्की गोस्वामी के साथ शादी रचाई। दरअसल, बताया जाता है कि विक्की एक कुख्यात ड्रग माफिया था। मीडिया खबरों के अनुसार विक्की ड्रग्स से जुड़े मामले के चलते सुर्खियों में आया। इस मामले में ममता का नाम भी सामने आया। लेकिन इस पर खुद अभिनेत्री ने नाकारा कि वह इन सब में नहीं थी। हालांकि ममता ने अपनी लाइफ पर ऑटोबायोग्राफी भी लिखी और इसका नाम 'ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी' रखा गया।


Click it and Unblock the Notifications