गैंगस्टर्स के प्यार में बर्बाद हीरोइने, चढ़ा प्यार का परवान तो सूली पर चढा करियर

Mamta Kulkarni, Mandakini, Monica Bedi,

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के निजी जीवन के चर्चे काफी होते रहते हैं और आपको बता दें कि 40 के दशक से लेकर 21वीं सदी की हीरोइंस भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।

इतना ही नहीं स्टार्स की शादी की चर्चा भी खूब चलती रहती है। लेकिन आज हम कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपनी असल जिंदगी में विलन यानी कि गैंगस्टर के साथ में शादी की तो किसी के अफेयर के चर्चे रहे। यहां तक कि उन्होंने अपने करियर तक को दांव पर लगा दिया।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की जानी-मानी हस्तियों में शुमार है। इतना ही नहीं इन दिनों बॉलीवुड पर गैंगस्टर्स का खूब राज चला करता था। उन दिनों एक्ट्रेसेस के साथ में इन गैंगस्टर्स का रोमांस भी टैबलॉइट अखबारों में खूब सुर्खियों में बना रहता था। लेकिन इसी बीच दाऊद इब्राहिम के बेहद ही करीबी छोटा राजन को ममता कुलकर्णी डेट करने लगी। जिसके बाद में छोटा राजन दुबई जाकर बस गए। इतना ही नहीं उनके कुछ ही दिन के बाद में इंडस्ट्री छोड़कर ममता कुलकर्णी भी चली गई। दावा तो यह भी किया जाता है कि एक्ट्रेस ने गैंगस्टर के साथ में शादी थी।

मंदाकिनी

मंदाकिनी ले 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से काफी सुर्खियां बटोरी। 80 के दशक के बेहद ही मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई थी। कुछ खबरों की मानें तो दाउद इब्राहिम के साथ में एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे खूब रहे। 90 के दशक में तस्वीर भी तेजी से वायरल हुई थी जिसमें दाऊद इब्राहिम के साथ में वह खड़ी हुई नजर आई। लेकिन मंदाकिनी की 1996 में 'जोरदार' फिल्म रिलीज होने के बाद में वह इंडस्ट्री से गायब हो गई। लेकिन बाद में खबर आई कि उन्होंने एक बुद्धिस्ट मॉन्क के साथ शादी की।

मोनिका बेदी

बताया जाता है कि हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मोनिका बेदी गैंगस्टर अबू सलेम के प्यार में पड़ गई थी। फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार 1998 में मोनिका की मुलाकात अबू सलीम से हुई। दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे दोनों पर प्यार का परवान चढ़ा। बाद में अबू सलीम ने अपने असली नाम का खुलासा किया। लेकिन उससे पहले ही मोनिका कौन से प्यार हो गया था। जिस वजह से दोनों ने शादी की। लेकिन बाद में अबू सलीम और मोनिका को पुर्तगाल पुलिस में फेंक पासपोर्ट के लिए उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में 2005 में वह भारत वापस आए और 2 साल की उन्हें जेल हुई। 2007 में वह जेल से रिहा हो गए।

सोना मस्तान मिर्जा

सोना मस्तान मिर्जा को 70 से 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री बताया जाता है। खबरों के मुताबिक हाजी मस्तान के साथ में उनका अफेयर रहा। 2010 में आई फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' फिल्म में कंगना रनौत ने सोना मस्तान का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि 1984 में हाजी मस्तान में सोना से शादी कर ली थी।

हीना कौसर

हीना कौसर ने हिंदी सिनेमा में काफी हिट फिल्में दी और आपको बता दें कि वह दिग्गज डायरेक्टर आसिफ की बेटी है। लेकिन जब उनका करियर काफी अच्छा खासा चल रहा था तो इसी बीच उन्हें इकबाल मिर्ची के साथ में प्यार हो गया। 9891 में दोनों की शादी हुई। जिस वजह से इंडस्ट्री में काफी हंगामा मच गया था और एक्ट्रेस को अपना कैरियर छोड़ना पड़ा। बाद में वह यूके में जाकर बस गई। 2013 तक हीना और इकबाल साथ में रहे। लेकिन उसी साल पति का निधन हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X