सलमान खान की इस हीरोइन को हुआ गैंगस्टर से प्यार! करियर हुआ बर्बाद तो बन गई साध्वी, पहचाना कौन?

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिनकी लव लाइफ काफी ज्यादा विवादों में रही है। आज हम आपको ऐसे ही एक हसीना के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने सलमान खान से लेकर शाहरुख और गोविंदा के साथ में भी काम किया। लेकिन उनको एक गैंगस्टर से प्यार हो गया और इसी के चलते उनका करियर पूरी तरीके से गुमनामी में चला गया।

दरअसल हम बात कर रहे हैं ममता कुलकर्णी की। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में ममता कुलकर्णी ने काफी बेहतरीन किरदार भी निभाया था। उनका गाना 'मुझको राणा जी माफ करना' काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गया था।

हालांकि आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में राजकुमार और नाना पाटेकर की फिल्म 'तिरंगा' से की थी। 90 के दशक में उन्होंने काफी बड़े सितारों के साथ में भी काम किया है। उन्होंने आशिक आवारा, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंदोलन, बाजी, चाइना गेट जैसी फिल्मों में काम किया।

लेकिन ममता कुलकर्णी सबसे ज्यादा विवादों में तब आई जब उन्होंने स्टारडस्ट मैगज़ीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा लिया था। पूरी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। हालांकि एक्ट्रेस की दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा राजन के साथ अफेयर की खबर भी आई थी। कहा जाता है कि वह छोटा राजन के पीछे-पीछे दुबई पहुंच गई थी।

बाद में यह भी खबर आई कि ममता कुलकर्णी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से शादी कर ली है। साल 2016 में उन पर 2000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के संदिग्धों में से एक होने का आरोप लगाया गया। तभी से एक्ट्रेसकाकरिया बर्बाद हो गया और हमेशा ऐक्ट्रेस अपने ऊपर लगे हुए आरोपों से इनकार कर दी आई है।

जब ममता कुलकर्णी को लगा कि उन पर और उनके करियर पर इसका नेगेटिव असर पड़ रहा है तो उन्होंने एक्टिंग को ही अलविदा कह दिया। अब वह साध्वी के तौर पर अपनी जिंदगी की रही है और सालों से ग्लैमर इंडस्ट्री से भी दूरी बनाई हुई है। वह आप किस हाल में है किसी को भी पता नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X