..................... Mamta Kulkarni converted to Muslim religion and married drug dealer Vicky Goswami - Hindi Filmibeat

मुस्लिम धर्म अपना इस टॉप हीरोइन ने रचाई ड्रग डीलर संग शादी, डॉन छोटा राजन को दिया धोखा

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni Private Life: 90 का दशक ऐसा था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड का कब्जा हुआ करता था. दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के साथ-साथ छोटा राजन ऐसे बहुत सारे नाम थे जो कि उस समय सुर्खियों में रहा करते थे. उन्हीं में से एकविजय यानी कि विक्की स्वामी भी था. जो कि छोटा राजन का बेहद ही खास हुआ करता था और ड्रग्स की दुनिया का नंबर वन खिलाड़ी भी माना जाता था.

अहमदाबाद का रहने वाला था और यह ड्रग डीलर बड़े पैमाने पर देश में ड्रग्स की तस्करी करने के लिए मशहूर था. यहां तक कि देश की पूरी पुलिस को भी इसकी तलाश हुआ करती थी, लेकिन बाद में यह छोटा राजन के साथ में दुबई फरार हो गया.

विक्की ने अपना लिया था मुस्लिम धर्म तो सजा हुई कम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1997 में विक्की को दुबई में पुलिस ने ड्रग्स रखने के लिए गिरफ्तार किया. उसको 25 साल की सजा हुई, मगर 5 साल में ही उसको छोड़ दिया गया. खबरें यह भी सामने आने लगी कि उसने कुछ ही दिनों के बाद में मुस्लिम धर्म को अपना लिया था. यहां तक कि उसने कुरान की सारी आयतें भी याद की और इस्लाम की पूरी जानकारी हासिल कर बाद में दुबई में इसकी सजा को 5 साल कर दिया गया. वहां पर एक खबर भी छापी गई थी कि अगर दुबई की जेल में किसी का बर्ताव काफी अच्छा है और वह मुस्लिम धर्म अपना लेता है तो उसकी सजा को कम कर दिया जाएगा.

ममता कुलकर्णी का टॉपलेस फोटो शूट हुआ था वायरल

इस खबर के फैलने के बाद में कुछ ही दिनों के बाद में एक और खबर सामने आने लगी. अहमदाबाद के इस ड्रग डीलर ने बॉलीवुड की मशहूर और हॉट एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से निकाह कर लिया. ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की जानी मानी और मशहूर अदाकारा हुआ करती थी. उन्होंने बॉलीवुड को भी काफी हिट फिल्में दी हैं. लेकिन एक वक्त पर उन्होंने एक मैगजीन के लिए टॉप का फोटो शूट दिया और उसी वजह से वह चर्चा में आ गई. यह फोटो शूट टॉपलेस था और इसी वजह से काफी ज्यादा वायरल भी हुआ था.

ममता और विक्की गोस्वामी आ गए थे बेहद करीब

लेकिन उस समय ममता कुलकर्णी का नाम एक डॉन से जोड़ा गया और यह डॉन और कोई नहीं बल्कि छोटा राजन ही हुआ करता था. खबरें आने लगी कि ममता कुलकर्णी को बॉलीवुड में छोटा राजन के कहने पर ही फिल्में मिला करती थी. लेकिन जब ममता कुलकर्णी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को सिर्फ अफवाह ठहरा दिया. लेकिन बाद में जब छोटा राजन को पुलिस ढूंढ रही थी तो वह दुबई फरार हो गया. उस वक्त छोटा राजन का जितना भी बिजनेस था वह विक्की गोस्वामी ही देख रहा था. उस समय विक्की की बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी दखलअंदाजी हुआ करती थी और इसी वजह से ममता कुलकर्णी भी उनके करीब आ गई.

साल 2000 में दोनों ने रचाई शादी

इतना ही नहीं दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई. जिसके बाद में शादी के बाद ममता ही विक्की का सारा काम देखा करती थी. कई सालों तक दोनों किसी की नजरों में नहीं आए. लेकिन 2014 में ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू के दौरान उनका लुक पूरी तरीके से बदल चुका था. उन दिनों उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है और अध्यात्म के रास्ते पर चल चुकी है. उनके इस अंदाज को देख फैन्स भी काफी ज्यादा हैरान हो गए थे.

ममता और विक्की की ड्रग तस्करी को लेकर फिर आने लगी खबरें

लेकिन बाद में साल 2016 में एक बार फिर से विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी की खबरें सामने आने लगी. इस बार फिर से मामला वहीं ड्रग तस्करी का निकल कर आया. इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में दोनों का नाम सामने आ गया और पुलिस ने दोनों को भगौड़ा करार कर दिया था. बता दे की खबरें आने लगी की ममता और विक्की दोनों ही केन्या फरार हो गए हैं. विक्की का असली नाम विजय आनंद गिरि हुआ करता था और उसके पिता आनंद गिरि गुजरात के डीएसपी भी रह चुके थे. इतना ही नहीं आपको बता दें कि विक्की के पिता यानी कि आनंदगिरी भी अवैध शराब बेचने के मामले में एक बार सस्पेंड हो गए और पहले विक्की भी गुजरात में अवैध शराब तस्करी का काम किया करते थे.

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X