ममता कुलकर्णी का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन- एक डॉन के साथ अफेयर, तो एक के कहने पर मिलती थी बड़ी फिल्में
90s की बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज गुमनामी जिंदगी जीने को मजबूर है। 20 अप्रैल 1972 को जन्मी ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है। छोटा राजन से लेकर कई गैंगस्टर से उनके साथ नाम जुड़ा। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ ममता कुलकर्णी की नजदिकियां और फिर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उनका फिल्मों से नाता छूट गया और विवादों से जुड़ गया।
साल 2016 में ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के चलते गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में ममता से पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ दिया था।
कहा तो ये भी जाता है कि ममता कुलकर्णी का नाता अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन संग भी था। कहा जाता था कि छोटा राजन और ममता कुलकर्णी का अफेयर चल रहा था और इसी के चलती फिल्ममेकर्स को मजबूरन ममता को फिल्में देनी पड़ती थी।


Click it and Unblock the Notifications











