अंडरवर्ल्ड की बनी गर्लफ्रेंड, हसीना से डरने लगा बॉलीवुड... अब मिल सकता है सलमान खान का कंधा

90 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस का कैरियर एकदम से रफ्तार पकड़ पड़ा था। लेकिन अचानक से उनका नाम विवादों से जुड़ने लगा और उनका करियर अचानक से तबाह हो गया। वह इंडस्ट्री से भी गायब हो गई थी। लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि उन्हें बिग बॉस 17 में देखा जा सकता है। फैंस भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
ममता कुलकर्णी को बिग बॉस 17 के लिए किया गया अप्रोच
ममता कुलकर्णी ने कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। लेकिन अब बिग बॉस 17 के लिए उनका नाम सामने आ रहा है और वह भी काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है। खबरों के अनुसार ममता कुलकर्णी को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया और एक्ट्रेस की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।
ममता कुलकर्णी की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया सामने
बताया तो यह भी जा रहा है कि ममता कुलकर्णी इंडस्ट्री में एक बार फिर से वापसी करना चाह रही हैं। इसीलिए अगर वह बिग बॉस 17 में नजर आती है तो उनके लिए आगे चलकर काफी सारे दरवाजे इंडस्ट्री के खुल जाएंगे। बिग बॉस 17 में एंट्री को लेकर अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
छोटा राजन के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम
बिग बॉस 17 की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी और कई सारे कंटेस्टेंट्स के नाम भी काफी तेजी से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ सितारों के नाम कंफर्म किया जा चुके हैं और कई स्टार्स के नामों की चर्चा ज़ोरो पर है। दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब ममता कुलकर्णी का नाम दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा राजन के साथ में जोड़ दिया गया था। खबरों के अनुसार एक फिल्म से एक्ट्रेस को बाहर कर दिया गया था और बाद में छोटा राजन के कहने पर उन्हें फिर से फिल्म में ले लिया गया था। एक्ट्रेस ने राम तेरी गंगा मैली फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications