..................... Mamta Kulkarni can be seen in Bigg Boss 17, got a topless photoshoot done for a magazine - Hindi Filmibeat

ड्रग्स में हुई बदनाम.. बिना कपड़ो के कराया फोटोशूट फिर भी नहीं बचा करियार, अब भाईजान के साथ..

Mamta Kulkarni, Bigg Boss 17

सलमान खान का विवादित और पॉपुलर सीरियल बिग बॉस 17 अगले ही महीने शुरू होने को है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब फैंस इस बात को जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है कि इसमें अब कौन-कौन सी कंटेस्टेंट्स भाग लेने वाले हैं। इस शो की खास बात यह है कि इसमें टीवी जगत के अलावा सोशल मीडिया और बॉलीवुड के सितारे भी कंटेस्टेंट्स बन कर हिस्सा लेते हैं। इस सीजन में एक पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है जो की 90 के दशक की सबसे कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस रही है।

बिग बॉस में नजर आ सकती है ममता

दरअसल हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी है। खबरों के अनुसार बिग बॉस के मेकर्स ने ममता कुलकर्णी को शो में बतौर कंटेस्टेंट अप्रोच किया है। लेकिन अब एक छोटी सी दिक्कत आ रही है। दरअसल ममता कुलकर्णी को लेकर कुछ कैसे चल रहे हैं अगर वह क्लियर हो जाते हैं तो एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। इतना ही नहीं अगर ममता इस शो में नजर आती है तो एक बार फिर से सलमान खान के साथ में उनका रियूनियन होगा। दोनों को साथ में करण अर्जुन फिल्म में देखा गया था जो कि सुपरहिट रही थी।

ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस करवाया था फोटोशूट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा विवादों में रही। एक वक्त पर उन्होंने एक मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा लिया था। साल 2003 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और योगिनी बन गई। बाद में खबरें आने लगी की ममता ने विक्की गोस्वामी को डेट किया और शादी रचा ली। विक्की ड्रग्स का अवैध काम किया करते थे।

ड्रग्स केस में आया था ममता कुलकर्णी का नाम

इतना ही नहीं साल 2016 में ममता कुलकर्णी को 2000 करोड रुपए के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शहर अभियुक्त के रूप में पकड़ा गया था और इसका मास्टरमाइंड विकी बताया जा रहा था। पुलिस इस मामले पर ममता के घर पहुंची लेकिन वहां पर एक्ट्रेस मिली नहीं। इसके बाद में एक्ट्रेस को अपराधी घोषित कर दिया गया। हालांकि ममता ने अपने ऊपर लगे आरोपों कोलेकर इनकार किया और उन्होंने बाद में अपनी योगिनी लाइफ को लेकर एक किताब भी लिखी।

ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर

ममता कुलकर्णी के फिल्मी करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 1992 में फिल्म तिरंगा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में कई सारे बड़े सितारे नजर आए थे जैसे कि सैफ अली खान, गोविंद, आमिर खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती। आखरी बार एक्ट्रेस को साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म छुपा रुस्तम में देखा गया था। एक्ट्रेस की यह फिल्म भी हिट गई थी।

Read more about: mamta kulkarni bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X