Birthday: टॅापलेस फोटोशूट, करोड़ों की ड्रग तस्करी, डॉन से शादी, बवाल है ममता कुलकर्णी की जिंदगी
90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की पहचान अब सीधे तौर पर ड्रग्स तस्करी और अंडरवर्ल्ड से रिश्ते को लेकर जानी जाती है। 20 अप्रैल 1972 को ममता का जन्म मुंबई में हुआ। एक आंधी की तरह वह हिंदी सिनेमा में आईं। अचानक से वह गायब भी हो गईं। ड्रग्स तस्करी, छोटा राजन से रिश्ता और गैर जमानती वारंट को लेकर खबरों में वह बीते कई साल से छाई रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट अनुसार साल 2014 में केन्याई अधिकारियों ने उनके पति और ममता को ड्रग्स तस्करी के आरोप में हिरासत में भी लिया था। हिंदी सिनेमा के लिए ये चौंकाने वाला रहा है कि सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय कुमार के साथ मेरा दिल तेरे लिए, अशांत,आशिक आवारा, वक्त हमारा है, करण- अर्जुन जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने वालीं अदाकारा का फेम अपराध पर जाकर खत्म हुआ है।

साल 2003 में वह बांग्लादेशी फिल्मों में नजर आयीं। इसके बाद सीधा उन्होंने 2013 में विजय गोस्वामी से शादी कर ली। चलिए उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरों के साथ उनके करियर और कंट्रोवर्सी पर नजर डालते हैं..


Click it and Unblock the Notifications











